News Times 7
बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़मनोरंजन

भारत में चुपके से वायरल हो रहा यह चाइनीज एप, पांच करोड़ हुए यूजर्स

भारत में चुपके से वायरल हो रहा यह चाइनीज एप, पांच करोड़ हुए यूजर्स

चीनी ऐप्स स्नैक वीडियोचीनी ऐप्स स्नैक वीडियो

भारत सरकार ने इसी साल जुलाई महीने में 59 चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगाया है। उसके बाद अन्य 15 एप्स पर भी प्रतिबंध लगाए गए। भारत में बैन हुए एप्स में अधिकतर एप्स टिकटॉक जैसे शॉर्ट वीडियो एप्स हैं। चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगने के बाद बैन हुए कई एप्स भारत में लाइट वर्जन के रूप में मौजूद थे जिनपर दोबारा प्रतिबंद लगाया गया, लेकिन इसी बीच भारत में एक एप खूब वायरल हो रहा है जिसका संबंध चीन से है। आइए जानते हैं इस एप के बारे में…

इस एप का नाम Snack Video एप है जिसे गूगल प्ले-स्टोर से अभी तक 5 करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। Snack Video भी एक शॉर्ट वीडियो एप है जिसमें एडिटिंग, लिप सिंकिंग और स्पेशल इफेक्ट जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

लॉन्च होने के महज दो सप्ताह के अंदर यह एप गूगल प्ले-स्टोर पर टॉप चार्ट में आ गया। 21 जुलाई तक यह एप गूगल प्ले-स्टोर की टॉप 10 फ्री एप की लिस्ट में था। इस एप की साइज 50एमबी की है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि Snack Video एक चाइनीज एप है जिसे Kuaishou टेक्नोलॉजी ने इसी साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। बता दें कि Kuaishou चीन की बड़ी कंपनी है जिसके कई सारे एप दुनिया के कई देशों में हैं। इसमें टैनसेंट का भी पैसा लगा हुआ है।

बता दें कि स्नैक वीडियो एप अन्य देशों में Kwai एप के नाम से चलता है। भारत में भी कवाई था जिसपर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया लेकिन Snack Video अभी भी चल रहा है, हालांकि सरकार ने इस एप को प्रतिबंधित एप की लिस्ट में अभी तक नहीं रखा है।

 

 

 

 

Related posts

विपक्ष पर बरसे सुशासन बाबू, बतायें 12.84 प्रतिशत की दर से हुआ है विकास

News Times 7

लोगों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत

News Times 7

90 साल के कल्लूराम ने 50 सालों में पहाड़ काटकर बनाया तालाब

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़