News Times 7
बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

मोदी सरकार को डर किस बात का? राहुल गांधी ने समझाई क्रोनोलॉजी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर चीन विवाद को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल ने सवाल किया कि मोदी सरकार भारतीय सेना के साथ है या फिर चीन के साथ?कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया सवाल

चीन के साथ सीमा विवाद पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से मोदी सरकार पर तीखा हमला किया गया है. बुधवार को राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में सरकार द्वारा दिए गए अलग-अलग बयानों का जिक्र किया गया. साथ ही राहुल ने पूछा कि ऐसे में मोदी सरकार भारतीय सेना के साथ है या फिर चीन के साथ?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि आप क्रोनोलॉजी समझिए…PM बोले कि कोई सीमा में नहीं घुसा, फिर चीन-स्थित बैंक से भारी कर्ज लिया, फिर रक्षामंत्री ने कहा चीन ने देश में अतिक्रमण किया, अब गृह राज्य मंत्री ने कहा अतिक्रमण नहीं हुआ.

राहुल गांधी ने आगे लिखा कि मोदी सरकार भारतीय सेना के साथ है या चीन के साथ? इतना डर किस बात का?

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता का ये ट्वीट तब आया है, जब बुधवार को ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यसभा में कहा है कि पिछले 6 महीने में चीन सीमा पर कोई घुसपैठ नहीं हुई है. एक सांसद के सवाल पर लिखित जवाब देते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने ये बात कही. अब इसी मसले पर कांग्रेस ने सरकार को घेर लिया है.

गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में कहा था कि चीन ने पिछले कुछ महीनों में LAC की स्थिति को बदलने की कोशिश की है और पैंगोंग-गलवान इलाके में तनाव पैदा किया है. हालांकि, भारत की ओर से इस दौरान संयम बरता गया और चीन को करारा जवाब दिया गया.

राहुल गांधी लगातार चीन के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा वार कर रहे हैं और चीन का नाम ना लेने का आरोप लगा रहे हैं. जब सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी का बयान आया था कि हमारी सीमा में कोई नहीं घुसा है, तब भी राहुल गांधी ने पीएम पर निशाना साधा था और देश को गुमराह करने का आरोप लगाया था.

Related posts

बगावत का दौर से गुजर रहे है ओमप्रकाश राजभर की पार्टी जारी, 45 नेताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा

News Times 7

कोरोना की दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग जिम्मेदार ,चुनाव आयोग के अफसरों पर तो हत्या का मुकदमा चलना चाहिए-मद्रास हाईकोर्ट

News Times 7

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- 10वीं और 12वीं बोर्ड की सभी परिक्षाएं ऑफलाइन होंगी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़