News Times 7
बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़स्वस्थ

अरविंद केजरीवाल ने की अपील ‘ऑक्सीमीटर’ दान करें

 अरविंद केजरीवाल ने की अपील ‘ऑक्सीमीटर’ दान करें

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी को ‘ऑक्सीमीटर’ दान करने का शनिवार को अनुरोध किया, ताकि पार्टी के स्वयंसेवी उन्हें कोविड-19 के मरीजों को मदद पहुंचाने के लिये देश भर के गांवों में बांट सकें. ऑक्सीमीटर ऑक्सीजन का स्तर मापने में मदद करता है और यह कोविड-19 मरीजों के लिये अत्यधिक उपयोगी है क्योंकि ऑक्सीजन की कमी हो जाने के चलते मरीजों को सांस लेने में परेशानी होती है.

केजरीवाल ने आप स्वयंसेवियों को संबोधित करते हए कहा कि इन ऑक्सीमीटर के जरिये लोगों की जान बचाई जा सकती है. उन्होंने कहा, ‘‘लोगों से ‘आप’ को यथासंभव अधिक से अधिक ऑक्सीमीटर दान करने की अपील है ताकि पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने गांव में उन लोगों के ऑक्सीजन के स्तर को मापने की जिम्मेदारी ले सकें.

जिन्हें बुखार है या सांस लेने में दिक्कत है. ऑक्सीमीटर के जरिये हम लोगों की जान बचा सकते हैं.” मुख्यमंत्री ने दूसरे राज्यों को कोविड-19 के हल्के लक्षणों वाले मरीजों को घर पर ही पृथक रखने के दिल्ली मॉडल का अनुकरण करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि इससे कोविड-19 के गंभीर मरीजों के लिये अस्पताल में बिस्तर की उपलब्धता सुनिश्चित होगी.

 

Related posts

पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने का ऑपरेशन शुरू, 6 साथी भी हिरासत में, राज्य में इंटरनेट सेवा ठप

News Times 7

स्टेट विजिलेंस टीम ने बिजली निगम के SDO और JE को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार .

News Times 7

राफेल पर मचा फिर से घमासान ,बताया मोदी सरकार ने किया देश का सबसे बड़ा रक्षा घोटाला

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़