News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

आम आदमी पार्टी बिहार विधानसभा 2025 चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी – बिहार प्रभारी अजेश यादव

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी बिहार की राजनीति में अपनी गतिविधि शुरू कर दी है। विगत कुछ महीनो से बिहार आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव द्वारा लगातार हर जिले में घूम कर जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है।

पार्टी के बिहार चुनाव प्रभारी अजेश यादव ने आज पार्टी कार्यालय में पीसी की। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी।

जीत की संभावनाओं वाली सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

आगे उन्होंने कहा कि फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन AAP केवल उन्हीं सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी जहां जीत की ज्यादा संभावना होगी। पार्टी चुनावी रणनीति को जमीनी स्तर के आकलन के आधार पर तैयार कर रही है।

पार्टी अपने पुराने, मेहनती और जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देगी। यही कार्यकर्ता पार्टी की असली ताकत हैं और चुनाव में उनकी भूमिका निर्णायक होगी।

बिहार में भी केजरीवाल जनसंपर्क यात्रा की होगी शुरुआत

आम आदमी पार्टी बिहार में पारदर्शी, ईमानदार और जनहितकारी राजनीति को मजबूत करना चाहती है। “बिहार में भी केजरीवाल” जनसंपर्क यात्रा के ज़रिए पार्टी दिल्ली और पंजाब के विकास मॉडल को बिहार के गांव गांव तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

मुख्य चुनावी मुद्दे और वादे

AAP बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण, मुफ्त बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं, और बेरोजगारी व पलायन की रोकथाम जैसे अहम मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी

पार्टी दिल्ली की तर्ज पर बिहार में भी क्रांतिकारी बदलाव लाने को प्रतिबद्ध है। अब बिहार बदलाव चाहता है और आम आदमी पार्टी उस बदलाव की ईमानदार आवाज़ है। हम जनता से सीधा संवाद करेंगे और अपने विजन को साझा कर नए बिहार की नींव रखेंगे।

नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए अजेश यादव ने कहा कि बिहार के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। जब दिल्ली में केजरीवाल सरकार थी, तो हर बुजुर्ग को तीर्थ यात्रा भेजा गया, महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा मिली, मोहल्ला क्लीनिक से इलाज मिला — लेकिन बिहार के लोग इन सुविधाओं से वंचित हैं।

क्या कहा आप नेता शुभम उपाध्याय ने

आम आदमी पार्टी के युवा प्रदेश महासचिव शुभम उपाध्याय ने अपनी बातों को रखते हुए मीडिया को अवगत कराया कि जिस प्रकार दिल्ली में 10 सालों में आम आदमी पार्टी ने बेहतरीन कार्य करके दिखाया और पिछले 5 साल तक पंजाब में कार्य कर रहे हैं वह काबिलेतारीफ  है, और बिहार में भी नीतीश कुमार के जंगल राज को हटा करके आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है गांव-गांव तक हमारे वालंटियर और नेताओं ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर रखा है जहां हम अभी पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराया जा रहा है, उपाध्याय ने बताया कि आम आदमी पार्टी जिस प्रकार दिल्ली में शिक्षा मॉडल को लेकर के आई जिसकी चर्चा विदेश में भी खूब हुई ,स्वस्थ मॉडल को लेकर आई जिसकी चर्चा की देश में हुई ,इसी प्रकार बिहार में भी शिक्षा और स्वास्थ्य को आगे कर एक बेहतरीन बिहार मॉडल दिया जाएगा जिससे पिछड़े राज्यों की सूची में शामिल बिहार अग्रणी राज्य बनेगा।

Related posts

क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया की दो अभिनेत्री लाखों की लूट की आरोपी हुई गिरफ्तार

News Times 7

उत्तराखंड सरकार ने तय की चार धाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या, इन नियमों का रखना होगा ध्यान

News Times 7

मनीष सिसोदिया की जमानत की अर्जी पर सुनवाई आज

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़