News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

अखिलेश समर्थको ने लगाया,अखिलेश और नीतीश का पोस्टर,बोले -यूपी-बिहार मिलकर केंद्र से हटाएंगे भाजपा सरकार

लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पोस्टर लगाए जा रहे हैं जिसके माध्यम से संदेश दिया जा रहा है कि यूपी और बिहार एकजुट होकर भाजपा के लोकसभा सदस्यों की संख्या कम कर दें तो केंद्र से भाजपा की सरकार सकती है।इस तरह के पोस्टर सपा कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर लगा रहे हैं। सपा नेता आई पी सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस तरह का अभियान चलाया जाएगा।poster put up outside office of samajwadi party with photos of akhilesh and  nitish the modi government went to up bihar | Samajvadi Party: यूपी+बिहार=  गयी मोदी सरकार, सपा दफ्तर के बाहर

बिहार में जदयू के भाजपा का साथ छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल के साथ आने के बाद विपक्ष का आत्मविश्वास बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि इससे भाजपा के लिए मिशन 2024 चुनौतीपूर्ण हो गया है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी हाल में ही देश भर के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की और विपक्ष को एकजुट किए जाने का संदेश दिया। लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर पर लिखा- यूपी+बिहार= गई मोदी सरकार  | Nitish and Akhilesh together wrote on the poster of Samajwadi Party's  office in Lucknow - UP +यूपी के विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन ने भी 125 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उम्मीद की जा रही है कि सपा यूपी में भाजपा को कड़ी टक्कर देगी। यूपी व बिहार में लोकसभा की कुल मिलाकर 120 सीटें हैं जिन पर 2019 के चुनाव में भाजपा ने 100 से ज्यादा सीटें जीती थी। विपक्ष इन प्रदेशों में भाजपा की सीटें कम कर केंद्र की सत्ता से उसे बेदखल करने की योजना बना रहा है। लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर पर लिखा- यूपी+बिहार= गई मोदी सरकार  | Nitish and Akhilesh together wrote on the poster of Samajwadi Party's  office in Lucknow - UP +

बिहार में भाजपा ने जदयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और 40 में से 39 सीटें जीती थी। अब जदयू के भाजपा से अलग होने पर भाजपा को राज्य में बड़ी संख्या में सीटों का नुकसान होना तय माना जा रहा है। महाराष्ट्र में भी शिवसेना भाजपा से अलग हो चुकी है। ऐसे में 2024 में भाजपा की राह कठिन मानी जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

MP: वैन से अंतिम संस्कार में जा रहे लोगो को डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, 4 की हुई मौत

News Times 7

बिहार में बेकाबू होते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए 5 मई से 15 मई तक टोटल लॉकडाउन

News Times 7

नीतीश कुमार के करीबी संजय झा निर्विरोध रूप से राज्यसभा सांसद निर्वाचित

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़