News Times 7
आतंकटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

भारत ने पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर क्यों दिया अंजाम ? इसका सबूत के साथ भारत ने दुनिया को दिया जवाब

Conference: भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों की लंका खाक कर दी. जब पूरा देश सो रहा था, तब भारतीय सेना और वायुसेना पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें बरसा रही थीं. पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ भारत के इस एक्शन का नाम है ऑपरेशन सिंदूर. ऑपरेशन सिंदूर नाम खुद पीएम मोदी ने रखा है. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में जैश, लश्कर और हिजबुल मुजाहिद्दीन के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. इस ऑपरेशन में कम से कम 70 आतंकी मारे गए हैं. भारत ने कैसे इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, क्या मकसद था और आतंकियों की कितनी कमर तोड़ी, खुद भारत ने दुनिया को जवाब दिया है. भारत की तीनों सेनाओं की ओर से ऑपरेशन सिंदूर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें दुनिया को एयरस्ट्राइक का सबूत मिल गया. आर्मी की ओर से सोफिया कुरैशी, वायुसेना की ओर से व्योमिका सिंह और विदेश मंत्रालय की ओर से विक्रम मिसरी मौजूद थे

भारत ने पूरी दुनिया को प्रेस कॉन्फ्रेंस बता दिया कि ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम हमले का जवाब है. आर्मी की ओर से सोफिया कुरैशी ने साफ कर दिया कि भारत ने केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. सिविलियन कैजुएलिटी नहीं हुई है. पाकिस्तान और पीओके में हमला हुआ. हमने लश्कर और जैश के ट्रेनिंग सेंटर को तबाह किया. हमने 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया

ऑपरेशन सिंदूर पर कर्नल सोफिया कुरैशी ने आगे कहा कि पाकिस्तान में तीन दशक से आतंकवाद इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहा है. ये कैंप पाकिस्तान और POK दोनों में है. रात को 1:05 से 1:30 के बीच ऑपेरशन को अंजाम दिया गया. इस दौरान 9 आतंकी कैंप को नष्ट किए गए. पिछले 3 दशक से पाक ट्रेनिंग एरिया, लॉन्च पैड पाकिस्तान और पीओके में फैले हुए हैं. इसका चयन इंटेलिजेंस को ध्यान में रखकर दिया गया ताकि कोई निर्दोष को नुकसान ना हो.

Advertisement

सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर्मी की ओर से कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की गई. पहलगाम में मासूम लोग मारे गए. पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देता है. उनके साथ वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने अंग्रेजी में दुनिया को ऑपरेशन सिंदूर पर ब्रीफ किया.

–Operation Sindoor News: ऑपरेशन सिंदूर पर विक्रम मिसरी ने कहा कि भारत ने आत्मरक्षा में पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला किया. हमने आतंक को रोकने के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया. भारत की कार्रवाई आतंकियों के खिलाफ थी. लश्कर ने ही पहलगाम हमला करवाया था

Advertisement
Advertisement

Related posts

साल 2023 से मिल सकता है देश में सस्ता पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है सरकार का प्लान

News Times 7

बिहार में नई पार्टी बनाने पर बोले प्रशांत किशोर 17हजार लोगो से पहले करूँगा बात पर जानिये क्यों ?

News Times 7

लखीमपुर कांड में गृह राज्यमंत्री के बेटे आशीष मिश्र को लगा फिर से झटका ,जानिये क्या

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़