News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

बिहार मे आम आदमी पार्टी के प्रदेश युवा महासचिव बने अधिवक्ता व समाजसेवी शुभम उपाध्याय

पटना – बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक सर गर्मी बढ़ गई है। सभी राजनीतिक पार्टिया संगठन विस्तार और जीत के लिए पुरजोर ताकत की आजमाइश शुरू कर दी है। इसी क्रम में देश की तीसरी राष्ट्रीय पार्टी आम आदमी पार्टी ने भी बिहार चुनाव के मद्देनजर अपने संगठन विस्तार करना शुरू कर दिया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची

बिहार के नए प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव पूरे बिहार में मैं भी केजरीवाल जनसंपर्क यात्रा कर कर रहे हैं और पार्टी की नीतिगत बातों को बिहार के लोगों के सामने रख रहे हैं। उसी क्रम में आज बिहार आप यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ हिमांशु पटेल ने बिहार में एक नई कोर कमेटी का गठन करते हुए पार्टी के प्रति कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए सिविल कोर्ट बक्सर में कार्यरत अधिवक्ता शुभम उपाध्याय को बिहार प्रदेश का युवा प्रदेश महासचिव बनाया है।अन्ना आंदोलन के समय से सक्रिय रहे और आम आदमी पार्टी बिहार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते रहे हैं। बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार पर मुखर हो कर बोलने वाले शुभम उपाध्याय के युवा प्रदेश महासचिव मनोनीत होने पर पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता और सक्रिय सदस्य जिला महासचिव रंजीत कुमार, जिला अध्यक्ष रमेश वर्मा, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रश्मि चौबे, जिला उपाध्यक्ष रवि यादव, बक्सर विधानसभा प्रभारी कप्तान धर्मराज सिंह जी, जिला सचिव गोविंद यादव, जिला संयुक्त सचिव शिवजी चौरसिया, प्रदेश प्रवक्ता मनोज यादव, श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी , प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी राहुल राज ने बधाई दी।

Related posts

भाजपा के भीष्म पितामह लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री ने दी बधाई

News Times 7

खुद का काला धन छुपा सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों से सरकार पूछेगी उनकी संपत्ति, जानें केन्‍द्र सरकार की पूरी प्‍लान‍िंग

News Times 7

बिहार चुनाव: 65 साल से ज्यादा आयु वालों को नहीं मिलेगा बैलट पोस्टल से मतदान का अधिकार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़