News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

प्रशांत किशोर ने लालू यादव को चुनौती देने के साथ रखी अनूठी शर्त ,तेजस्वी यादव की जगह किसी और को बिहार सीएम बनाने का चैलेंज

जहानाबाद. प्रशांत किशोर लगातार लालू यादव पर परिवारवाद का आरोप लगा हमला बोलते रहे हैं और इसी कड़ी में एक बार फिर घेरने की कोशिश की है. प्रशांत किशोर ने अपनी यात्रा के दौरान जहानाबाद में पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में लालू यादव को खुली चुनौती देते हुए कहा कि- अगर हिम्मत है तो लालू जी तेजस्वी यादव के अलावा किसी दूसरे यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके दिखाएं. अगर लालू यादव ऐसा करते हैं तो हम उनका समर्थन कर देंगे

बता दें कि लालू यादव और तेजस्वी यादव को लेकर मीडियाकर्मियों ने सवाल पूछा तो जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर लालू जी में हिम्मत है तो तेजस्वी यादव के अलावा किसी और यादव को सीएम चेहरा घोषित करें. लालू जी को अपने परिवार से आगे कुछ नहीं दिखता. प्रशांत किशोर यही नहीं रुके उन्होंने चुटीले अंदाज में कहा कि जिस तरह सूरज पूरब से उगता है यह सच है, उसी तरह यह भी सत्य है कि राजद का चेहरा लालू जी या उनके परिवार का ही कोई सदस्य होगा. उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, यह सिर्फ लालू जी तय करेंगे और वह चेहरा तेजस्वी यादव ही होंगे. कांग्रेस सिर्फ राजद की झोला धोने वाली पार्टी है.

प्रशांत किशोर की इस शर्त और चुनौती पर आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी प्रशांत किशोर पर पलटवार करते हुए कहा कि जिसे बिहार की 14 करोड़ जनता अपना नेता मान चुकी है, उसके बारे में वोटकटवा क्या कहेंगे. बीजेपी की बी टीम के नेता पहले अपना देखें.इनका डिब्बा गोल हो चुका है और इसे बिहार की जनता गांधी मैदान में देख चुकी है. बता दें कि पीके के निशाने पर नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव भी हैं. उन्होंने कहा कि देश के किसी भी CM और डिप्टी CM के क्षेत्र की तुलना में सबसे पिछड़ा क्षेत्र राघोपुर है. राघोपुर पटना से इतना नजदीक होने के बावजूद विकास से कोसों दूर है, जहां प्रसव के लिए भी किसी महिला को अगर अस्पताल जाना पड़े तो आज भी पीपा पुल का ही सहारा लेना पड़ता है

Related posts

लालू के हनुमान कहे जाने वाले राजद नेता और पूर्व विधायक भोला यादव को मिली जमानत

News Times 7

बक्सर-डुमराव में पूर्वी और पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर ओवरब्रिज की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिया सांकेतिक धरना

News Times 7

लॉलीपॉप लागेलू’ से फेमस हुए भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का भाजपा के टीकट पर चुनाव लडने से इंकार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़