News Times 7
चुनावबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

बिहार के जीत से खुश ,ओवैसी की नजर यूपी पर राजभर से गले मिले, कियें शिवपाल की तारीफ

बिहार में अपनी सियासी जमीन पाने के बाद AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अब बंगाल और उत्तर प्रदेश पर नजरें गड़ाए हुए हैं बिहार में गठबंधन और महागठबंधन के मजबूत पकड़ के बाद भी ओवैसी की पार्टी ने विधानसभा की 5 सीट जीतकर तमाम बड़े दलों को हैरत में डाल दिया ! लेकिन ओवैसी की रफ्तार अभी यही नहीं रुक रही है , बिहार के बाद ओवैसी की नजर बंगाल और 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश के चुनाव पर भी है ! एक बेहतर सामंजस्य के साथ ओवैसी छोटे-छोटे दलों को मिलाकर एक बड़ा गठबंधन बनाने की जुगाड़ में है ! और इस गठबंधन के सहारे असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश में भाजपा ,सपा ,बसपा और आम आदमी पार्टी को भी शिकस्त देने की जुगाड़ में हैं ! इसी बीच असदुद्दीन ओवैसी आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से लखनऊ में मुलाकात कियें ! सपा से अलग होकर पार्टी बनाने वाले शिवपाल यादव की तारीफ भी ओवैसी ने की. ऐसे में माना जा रहा है कि ओवैसी यूपी में नए समीकरण के साथ चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. ओवैसी की नजर UP पर: ओवैसी योगी सरकार में सहयोगी रहे राजभर से मिले, भाजपा पर  तंज- नाम बदलने नहींआया हूं - लोकजागृति

असदुद्दीन ओवैसी ने सामाजवादी प्रगतिशील पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल की भी तारीफ करते हुए कहा कि बड़े नेता हैं और उनसे भी बातचीत हो रही है. बता दें कि शिवपाल यादव ने भी हाल ही में असदुद्दीन ओवैसी की तारीफ करते हुए धर्मनिरपेक्ष नेता बताया था. ऐसे में माना जा रहा है कि असदुद्दीन ओवैसी 2022 चुनाव में छोटे दलों के मजबूत गठबंधन बनाकर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं.

ओम प्रकाश राजभर के साथ मिलकर ओवैसी बिहार चुनाव में किस्मत आजमा चुके हैं और यूपी में वे छोटे दलों के साथ मिलाकर चुनाव लड़ने की कवायद में जुटे हुए हैं.

बिहार के फॉर्मूले पर कुछ छोटे दलों ने बड़े दलों के साथ जाने की बजाय आपस में ही हाथ मिलाकर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में बाबू सिंह कुशवाहा की जनाधिकार पार्टी, अनिल सिंह चौहान की जनता क्रांति पार्टी, बाबू राम पाल की राष्ट्र उदय पार्टी और प्रेमचंद्र प्रजापति की राष्ट्रीय उपेक्षित समाज पार्टी ने भागीदारी संकल्प मोर्चा के नाम से नया गठबंधन तैयार किया है. यूपी की पिछड़ी जातियों के नेताओं का गठबंधन है. Samay Jagat | Page 97

ओम प्रकाश राजभर ने हाल ही में इस गठबंधन का ऐलान किया था, जिसके लिए अब यूपी में अपने सहयोगी असदुद्दीन ओवैसी की मुलाकात को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है. इतना ही नहीं ओवैसी की पार्टी यूपी में मायावती के साथ भी गठबंधन करने के संकेत दे चुकी है.

Related posts

मुंबई इंडियंस के सामने गुजरात टाइटंस की टीम,शुभमन गिल ने टॉस जीतकर इस अहम मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला

News Times 7

भाभी के साथ अवैध संबंध में गई 21 दिन की विवाहिता की जान

News Times 7

नई शिक्षा नीति के अनुसार अब स्नातक का कोर्स 4 वर्षों का होगा.

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़