News Times 7
चुनावटॉप न्यूज़देश /विदेशबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

कनाडा की नई कैबिनेट में भारतीय मूल की अनिता आनंद और कमल खेड़ा शामिल

ओटावा: कनाडा के नए पीएम मार्क कार्नी ने सत्ता संभाल ली है. जस्टिन ट्रूडो की विदाई के साथ ही नई कैबिनेट में भारतीय मूल की दो नेताओं को जगह मिली है. ये अनिता आनंद और दिल्ली में जन्मी कमल खेड़ा हैं, जिन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई हैं. पीएम कार्नी लिबरल पार्टी के सदस्य और केंद्रीय बैंक के पूर्व गवर्नर हैं. शुक्रवार को मार्क कार्नी को गवर्नर जनरल मैरी साइमन की मौजूदगी में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. इसी समारोह में 30वें कनाडियन मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली कार्नी ने शपथ ग्रहण के बाद एक पोस्ट में लिखा, ‘कनाडा, अपने नए कैबिनेट से मिलिए. हमने एक छोटी, केंद्रित और अनुभवी टीम बनाई है, जो इस समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है.’ 58 साल की अनिता आनंद को इनोवेशन, साइंस एंड इंडस्ट्री मंत्रालय सौंपा गया है. वहीं 36 साल की कमल खेड़ा, कनाडा की संसद में चुनी जाने वाली सबसे कम उम्र की महिलाओं में से एक हैं. उन्हें स्वास्थ्य मंत्री का पद सौंपा गया है. दोनों नेता पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो की कैबिनेट में भी मंत्री रह चुकी हैं. हालांकि तब उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई थी.

कमल खेड़ा का जन्म दिल्ली में हुआ था. अपने स्कूली दिनों में वह परिवार के साथ कनाडा चली गईं. बाद में उन्होंने टोरंटो की यॉर्क यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की. उनका राजनीतिक सफर 2015 में शुरू हुआ, जब वह ब्रैम्पटन वेस्ट की प्रतिनिधि के रूप में संसद में पहुंचीं. इससे पहले वह एक रजिस्टर्ड नर्स के तौर पर काम कर चुकी हैं और कैंसर चिकित्सा में विशेषज्ञ हैं.

Related posts

देशभर के 51 केंद्रीय विश्वविद्यालय परीक्षाएं लेने को तैयार, 30 सितंबर से पहले परीक्षा करवाने का दिया आश्वासन

News Times 7

वाहन निर्माता कंपनियों को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की हिदायत ,वाहनों में करें स्वदेशी कलपुर्जों का इस्तेमाल, नहीं तो बढ़ा देंगे आयात शुल्क

News Times 7

सौरव गांगुली के ट्वीट ने दिया बड़ा संकेत, राजनीति में आ कर सकते है नई पारी की शुरुआत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़