News Times 7
क्राइमबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

पाकिस्तान ने जाफर एक्सप्रेस हाईजैक में भारत का हाथ बताया

पाकिस्तान को इन दिनों चौतरफा मुंह की खानी पड़ रही है. बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैकिंग की घटना पर एक तो रूस-अफगानिस्तान जैसे दोस्त माने जाने देशों से ही उसे दुत्कार और फटकार मिली, तो वहीं भारत से भी अब टका सा मिल गया है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने जाफर एक्सप्रेस की हाईजैक में भारत का हाथ बताया था. पाकिस्तान की इस कोरी बकवास को भारत ने सख्ती से खारिज किया है

भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा, ‘हम पाकिस्तान की तरफ से लगाए गए निराधार आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हैं. पूरा विश्व जानता है कि वैश्विक आतंकवाद का केंद्र कहां है. पाकिस्तान को दूसरों पर उंगली उठाने और अपने आंतरिक विफलताओं का दोष स्थानांतरित करने के बजाय आत्मनिरीक्षण करना चाहिए.’

पाकिस्तान ने क्या कहा था?

इससे पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने गुरुवार को दावा किया कि जाफर एक्सप्रेस पर हुए हमले में शामिल विद्रोही अफगानिस्तान में अपने सरगनाओं के संपर्क में थे. शफकत अली खान ने अपने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, ‘भारत पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने में शामिल रहा है. जाफर एक्सप्रेस पर हुए हमले में भी आतंकवादी अफगानिस्तान में अपने हैंडलर्स और सरगनाओं के संपर्क में थे.

Related posts

नवाब मलिक ने अदालत से अवमानना याचिका खारिज करने की अपील की

News Times 7

चिराग को लगा फिर बड़ा झटका ,नीतीश के साथ हुए भगवान सिंह कुशवाहा

News Times 7

बिहार के 23 जिलों में अगले दो दिनों तक आंधी-बारिश का पूर्वानुमान, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़