News Times 7
अर्थव्यवस्थाटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

नीतीश सरकार ने 3.17 लाख करोड़ का बजट पेश किया. महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट और ई-रिक्शा सब्सिडी की घोषणा

पटना. विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सदन में बजट पेश करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 3.17 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया. बजट में किसान, युवा, अनुसूचित जाति और जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए विभिन्न प्रकार की घोषणाएं की गई हैं. नीतीश सरकार ने एक बार फिर महिलाओं को काफी सुविधाओं का ऐलान किया है. हर पचायत में गरीब लड़कियों के लिए कन्या विवाह मंडप की स्थापना किये जाने का ऐलन किया गया है. सभी शहरों में पिंक टॉयलेट महिलाओं के लिये होंगे. पटना में चलाने व्यामशाला की स्थापना की जाएगी जिसकी ट्रेनर महिला होगी. पटना में महिलाओं के लिए Gym on wheels होगा. प्रमुख शहरों में काम काजी महिलाओं के लिए छात्रावास की स्थापना की जाएगी.

वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा. महिलाओं को ई रिक्शा खरीदने के लिए सब्सिडी मिलेगी. महिला चालकों को ई-रिक्शा एवं दो पहिया वाहन खरीदने के लिए नगर अनुदान दिया जाएगा. प्रमुख शहरों में महिला वाहन चालक प्रशिक्षण केंद्र बनेंगे जिसमें प्रशिक्षक महिलाएं ही होंगी. प्रमुख शहरों में महिलाओं के लिए पिंक बस होगा जिसमें चालक, यात्री और कंडक्टर सभी महिलाएं ही होंगी. महिलाओं को इसके लिए प्रशिक्षित किया जाएगा. महिला सिपाहियों को पदस्थापना थाने के आस पास और उन्हें आवासन की सुविधा दिये जाने की भी घोषणा बजट में की गई.

 

इसके अतिरिक्त बिहार बजट में प्रमुख घोषणाएं इस प्रकार हैं. 358 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे. बड़े अनुमंडलों में रेफरल अस्पताल का निर्माण होगा. 108 नगर चिकित्सा सुविधा केंद्र खुलेंगे.सभी प्रमंडालों में कैंसर अस्पताल खुलेंगे. बेगूसराय में कैंसर अस्पताल बनेगा.पिछडों को दी जाने वाली छात्रवृत्त्ति दोगुनी की जाएगी. एससी एसटी की छात्रवृत्ति दोगुनी होगी. प्रत्येक प्रखंड में आउटडोर स्टेडियम बनेंगे. साइबर अपराध रोकने के लिए डेटा सेंटर बनाये जाएंगे. प्रमुख शहरों में पिंक बस चलेंगे, इसमें चालक और कंडक्टर महिला होंगी. नहर के किनारे सोलर प्लांट लगेंगे, इसके लिए 25 करोड़ का फंड बनेगा. होम स्टे योजना को बढ़ावा दिया जायेगा. महिला गाइड बहाल होंगे.पूर्णिया हवाई अड्डे से अगले तीन महीने में उड़ान शुरू हो जायेगा.

Related posts

अवमानना केस : प्रशांत भूषण का SC से बिना शर्त माफी मांगने से इनकार

News Times 7

बिहार में भी जल्द ही होगा नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, जानें किसका होगा बाहर और किसको मिलेगी मंत्रिमंडल में जगह

News Times 7

छपरा शराब कांड पर प्रशांत किशोर ने साधा नीतीश पर निशाना कहां- नितीश के आसपास रहने वाले ही पीते हैं दारू

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़