News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

बेटे निशांत ने कहा पापा बिल्कुल फिट है 5 साल और रहेंगे सीएम

पटना. बिहार की राजनीति में इन दिनों एक सवाल तेजी से घूम रहा है कि क्या निशांत कुमार अपने पिता सीएम नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को संभालेंगे? निशांत इस सवाल का खुलकर तो कुछ जवाब नहीं दे रहे हैं. लेकिन, जिस तरह से निशांत इन दिनों मीडिया से बातें कर रहे हैं, उससे उनकी आने वाली दिनों की तैयारी को बहुत हद तक समझा जा सकता है. दरअसल निशांत ने इस साल मीडिया कर्मियों से जितनी बार खुलकर बात की है, उतना उन्होंने साल 2025 से पहले कभी नहीं की थी

निशांत ने तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधा.

पटना. बिहार की राजनीति में इन दिनों एक सवाल तेजी से घूम रहा है कि क्या निशांत कुमार अपने पिता सीएम नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को संभालेंगे? निशांत इस सवाल का खुलकर तो कुछ जवाब नहीं दे रहे हैं. लेकिन, जिस तरह से निशांत इन दिनों मीडिया से बातें कर रहे हैं, उससे उनकी आने वाली दिनों की तैयारी को बहुत हद तक समझा जा सकता है. दरअसल निशांत ने इस साल मीडिया कर्मियों से जितनी बार खुलकर बात की है, उतना उन्होंने साल 2025 से पहले कभी नहीं की थी.

निशांत ने सबसे पहले जनवरी महीने में कहा था कि पिता जी को फिर से जिताइएगा उन्होंने बहुत काम किया है. वहीं इसके बाद फरवरी महीने में तो निशांत ने 2-2 बार मीडिया से बातचीत की और बताया कि उनके पिता सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के लिए कितना काम किया है. निशांत अब पहले से ज्यादा वोकल नजर आ रहे हैं. वहीं अब वह खुलकर राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रख रहे हैं. इससे पहले मीडियाकर्मी उनसे सवाल पूछते थे वो वह आगे बढ़ जाते थे. वह निशांत मुस्कुराकर मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे हैं.

इसी क्रम में निशांत ने क्षेत्रीय यूट्यूब चैनल लाइव सिटीज से बातचीत करते हुए बिहार की राजनीति पर खुलकर अपनी राय दी. निशांत ने कहा कि जिसको जो कहना कहता रहे, बोलने की आजादी है. लेकिन, मैं यह बताना चाहता हूं कि पापा की तबीयत बिलकुल ठीक है. वह सरकार का सारा काम कर रहे हैं. बिहार में प्रगति यात्रा के दौरान 38 जिलों का दौरा किया है. राज्य के सारे विकास कार्यों को अच्छे से देख रहे हैं. निशांत ने कहा कि उनके पिता नीतीश कुमार एक दम स्वस्थ्य हैं. वह आराम से 5 साल सीएम रह सकते हैं, एकदम फिट हैं और फाइन हैं. जो लोग इस तरह से बातें कर रहे हैं उनको जनता देख लेगी

Related posts

पश्चिम बंगाल में शाह ने किया खेला सौरभ गांगुली की पत्नी जा सकती है राजयसभा

News Times 7

टूट सकता है अखिलेश यादव और ओमप्रकाश राजभर के पार्टी का गठबंधन

News Times 7

प्रधानमंत्री की राष्ट्र के नाम संदेश ने लोगो को उबाया, डिस्लाइक बढे, बेइज्जती से डरी भाजपा आकडे छुपायें

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़