News Times 7
आतंकबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा से गिरफ्तार किए गए अल-बदेर के दो आतंकी

जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा से गिरफ्तार किए गए अल-बदेर के दो आतंकीफाइल फोटो

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा इलाके से अल बदेर संगठन के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस ने बताया कि उन्हें आतंकियों के बारे में विशेष इनपुट मिला था।

इसी के आधार पर अवंतीपोरा पुलिस और सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की और स्कूटी पर सवार होकर शोपियां से ख्रीऊ जाते समय रास्ते में ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिसकर्मी ने उनकी पहचान अवंतीपोरा के गाडीखाल निवासी रईस-उल-हसन और डडसारा निवासी मुस्ताक अहमद मीर के रूप में की है।
उनके कब्जे से अल बदेर संगठन से संबंधित कई सामग्रियां बरामद की गईं हैं। पुलिस को उनके पास से छह लाख रुपये भी मिले हैं, जिनका उपयोग अल-बदेर संगठन के आतंकवादियों के वित्तपोषण के लिए किया जाना था।
जिस स्कूटी पर सवार होकर दोनों जा रहे थे, उसे भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। ख्रीऊ पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Related posts

महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हल्दीघाटी के युद्ध का मैदान फिर चर्चा में

News Times 7

त्योहार पर हवाई सफर होगा महंगा, देश की बड़ी एयरलाइन का यह फैसला बढ़ा देगा टिकट का दाम

News Times 7

बिहार के मुजफ्फरपुर दिखा ‘शुगर फ्री’ आम का जलवा ,जानिए विशेष

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़