News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

12 फरवरी तक महाकुंभ में 48 करोड़ 29 लाख से ज्यादा लोग लगा चुके हैं आस्था की डुबकी

प्रयागराज. माघी पूर्णिमा के स्नान पर्व के बाद महाकुंभ मेले से कल्पवासियों की विदाई का सिलसिला जारी है. करीब 5 लाख कल्पवासी फिर से कुंभ आने का संकल्प लेकर अपने-अपने घरों को लौटने लगे हैं, जिसकी वजह से शहर में जाम की स्थिति से कुछ राहत मिली है. हालंकि, मेले के 32 वें दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. गुरुवार सुबह 08:00 बजे तक 27 लाख 30 हजार श्रद्धालुओं ने संगल में आस्था की डुबकी लगाई, जिनमें 5 लाख कल्पवासी और 22 लाख 30 हजार श्रद्धालुओं शामिल रहे. 12 फरवरी तक महाकुंभ में 48 करोड़ 29 लाख से ज्यादा लोग आस्था की डुबकी लगा चुके हैं

महाकुंभ मेले में आज कई वीवीआईपी भी आस्था की डुबकी लगाएंगे. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दोपहर 2: 05 बजे प्रयागराज आएंगे. इसके अलावा छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय भी ,महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे. केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो डॉ मानिक साहा, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका, महाराष्ट्र के पूर्व गवर्नर और उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, विधायक एवं महासचिव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिन पायलट आज आएंगे प्रयागराज, वरिष्ठ भाजपा नेता व विधायक फतेह बहादुर सिंह समेत अलग – के मंत्री भी आज महाकुंभ पहुंच रहे हैं.

 

Advertisement

आज 50 करोड़ पार हो सकती है श्रद्धालुओं की संख्या 

इस बार महाकुंभ में सरकार ने 45 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया था, लेकिन माघी पूर्णिमा के दिन ही 48 करोड़ 29 लाख से ज्यादा लोग आस्था की डुबकी लगा चुके थे. महाकुंभ मेला 26 फ़रवरी तक चलेगा, लिहाजा उम्मीद है कि गुरुवार को ही 50 करोड़ से अधिक लोग महाकुंभ में स्नान कर चुके होंगे. कहा जा रहा था कि माघी पूर्णिमा के स्नान के बाद भीड़ कम हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं है गुरुव्वर को भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. राहत की बात यह है कि जाम झंझट से निजात मिली है

Advertisement
Advertisement

Related posts

यूपी की राजधानी लखनऊ में 14 वर्षीय किशोरी के साथ बर्बरता,रेप के बाद हत्या

News Times 7

बढ़ती जनसंख्या और देश के विकाश पर अठावले की सलाह कहां- वन चाइल्ड पॉलिसी लागू होनी चाहिए

News Times 7

रैली को संबोधित कर रहे बिहार सीएम नीतीश कुमार पर प्याज फेकां गया!

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़