News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

चल सकते हैं 20 किलोमीटर पैदल तो आईये महाकुंभ में

महाकुंभ जामः महाकुंभ अब अपने अपने अंतिम चरण में है. ऐसे लाखों-करोड़ों लोग ट्रेन से और अपनी गाड़ी से हर रोज पहुंच रहे हैं, जिसके चलते शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है. महाकुंभ नगर से लेकर शहर तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है, जिसके चलते महाकुंभ में आ रहे श्रद्धालुओं को 20-20 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है. प्रयागराज के जिन इलाकों में जाम लगा है, उनमें धूमनगंज, चौफटका, रेलवे स्टेशन सिटी साइड, दारागंज और बक्शी बांध समेत कई इलाके शामिल हैं. जगह-जगह सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए हैं. दफ्तर जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को जाम से परेशानी हो रही है. यहां तक की अधिवक्ता भी जिला अदालत और हाईकोर्ट तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. शहर के हर एंट्री प्वाइंट्स पर वाहनों का लंबा जाम लगा हुआ है. हजारों लोग जाम में फंसे हुए हैं.

समस्याओं के बावजूद लोगों के मन में भारी उत्साह

हालांकि इन समस्याओं के बीच संगम की रेती पर चल रहे महाकुंभ को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है. लाखों की संख्या में प्रतापगढ़ से होकर श्रद्धालु महाकुंभ पहुंच रहे हैं. प्रतापगढ़ के प्रयागराज-अयोध्या नेशनल हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिल रही है. धीरे-धीरे महाकुंभ की तरफ गाड़ियां बढ़ रही हैं. प्रतापगढ़ में भी जाम जैसी स्थिति बनी हुई है. भीषण भीड़ के बाद भी लोगों का उत्साह कम नहीं हो रहा है. इस बीच भदोही हाइवे पर श्रद्धालुओं को जाम से राहत मिली है. वहीं वाराणसी-प्रयागराज NH 19 पर सुबह के वक्त जाम के हालात सामान्य नजर आए. महाकुंभ से वाराणसी की तरफ जाने वाले वाहनों की संख्या अधिक है. दोपहर बाद हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है

Related posts

बिहार में डायल 112′ सेवा बनी पुलिस के लिए सिरदर्द, फोन कर कॉलर्स दे रहे गंदी गालियां

News Times 7

2025 बिहार चुनाव से पहले बिहार जमीन सर्वे पर लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी

News Times 7

CM नीतीश कुमार ने कहा- जनप्रतिनिधियों को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होता है

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़