भोजपुर ,शहनवाज अली -दिल्ली में चुनाव परिणाम आते ही आप की करारी हार जैसे ही आप के कार्यकर्ताओं के सामने आयी वैसे ही बुलंद हौसले कार्यकर्ताओं के टूट गये वही आम आदमी पार्टी के टॉप लिडर शीप धाराशायी हो गयी जहां पार्टी प्रमुख व पुर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कडे मुकाबले मे भाजपा के प्रवेश वर्मा से हार गये, चूकी देश के कोने कोने से दिल्ली गये आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत के लिए पुरा जोर लगा रखा था, चुनाव के परिणाम स्वरूप आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की हमे घरबाना नही है ब्लिक आगामी हर चुनाव के लिए तैयार रहना है!
वही बिहार के भोजपुर से दिल्ली चुनाव मे प्रचार के लिए उतरे बिहार के दिग्गज नेता उदय सिंह ने भी बिहार मे कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा की चुनाव में हार और जीत लगा रहता है हार और जीत से हमें घबराना नहीं है बल्कि मजबूत होने की जरूरत है, क्योंकि हम एक राष्ट्रीय पार्टी के सिपाही हैं और अरविंद केजरीवाल जी के विचारधाराओं से प्रभावित हैं जहां अरविंद केजरीवाल जी के विचारधारा समानता का संदेश देते हैं ,इसलिए हमें सिर्फ दिल्ली के हार से घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि बिहार में आने वाले चुनाव में खुद को मजबूत कर एक बड़ी साख कायम करने की जरूरत है ,क्योंकि हमारी अभूतपूर्व तैयारी दिल्ली के चुनाव में रही और हम सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा एक बेहतर प्रयास दिल्ली के चुनाव में किया गया था लेकिन सफलता न मिलना हमारे हताशा का कारण नहीं हो सकता, हम और मजबूत हो, हम तैयार हो, इन बातों के लिए हमें अंदर से मजबूत होने की जरूरत है, हर जोर और जुल्म से टकराने के लिए हमारे अंदर वह साहस रहना चाहिए और अरविंद जी के विचारों को हमें जन-जन तक पहुंचाने का भी कार्य करना है इसलिए इस हार की हताशा ना लेते हुए आगे के रणनीति पर हम सब बैठकर चर्चा जरूर करेंगे!
वही श्री उदय सिंह जी ने बताया कि दिल्ली के चुनाव में भाजपा ने किस कदर पूरे चुनावी सिस्टम को हैक कर लिया जहां इलेक्शन कमिशन, दिल्ली पुलिस और भाजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा ,वही सिर्फ एक अरविंद जी की सेना ने चुनौती पूर्ण चुनाव को लडा और उस पूरी सिस्टम से लड़कर 24 सीट निकाल मुख्य विपक्ष बन दिल्ली की सेवा का निर्णय लिया सिंह ने बताया की , हम आगामी बिहार चुनाव की भी तैयारी कर रहे हैं, जहां प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति के तुरंत बाद बिहार में सभी जिलों मे कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा
