News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

कभी शान समझे जाने वाले बंदूकों का शौख हो रहा है इन शहरों में समाप्त

मथुरा -सुरक्षा-शान की खातिर खरीदे जाने वाले हथियार और कारतूस नियमों की पेचीदगी में फंसकर रह गए हैं। यही वजह है कि इस कारोबार पर लगातार संकट गहरा रहा है। हाल यह है कि कान्हा की नगरी में लाइसेंसी शस्त्र विक्रेता दूसरा कारोबार करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। पिछले एक साल से शस्त्र लाइसेंस न बनने से 40 से अधिक फाइलें नियमों में अटकी हुईं हैं। दूसरी ओर जिले में 7 लाइसेंसी शस्त्र विक्रेता हैं, जिनमें से एक विक्रेता प्रशासन के समक्ष लाइसेंस सरेंडर करने की कतार खड़े हैं। यह गन हाउस सिर्फ कागजों में चल रहा है।

शस्त्र कारोबार से जुड़े लोगों की मानें तो एक दुकान पर तीन से चार लोगों को काम मिलता है। शस्त्रों के नए लाइसेंस न जारी होने और कारतूस की बिक्री में नियमों की पेचीदगी आने से ये कारोबार लगातार मंदा हो रहा है। इस काण दुकानदारों ने काम करने वाले कर्मियों की संख्या भी घटा दी। इस कारोबार से दूरी बना रहे अधिकांश शस्त्र लाइसेंसधारक दूसरे कारोबार की ओर रुख कर रहे हैं। जिले भर में 7 शस्त्रों की दुकानें हैं। शहर में 6 दुकानें हैं। इनमें से दो होलीगेट, एक महिला थाने के सामने व अन्य स्थानों पर और एक छाता में है। छाता वाले शस्त्र विक्रेता शस्त्र लाइसेंस सरेंडर करने कतार में हैं। ऐसा सा ही हाल शहर के विक्रेताओं का है।लाइसेंस सरेंडर करने पर विचार कर रहे हैं

शस्त्र कारोबारी बताते हैं कि इस कारोबार में कुछ धंधा शस्त्र किराउ पर रखने पर भी होता था। मगर अब उसे रखना भी मुश्किल होता है। इसके पीछे की वजह है कि लोग शस्त्र रखकर भूल जाते हैं, लेने तक नहीं आते। 5-5 वर्ष पुराने शस्त्र दुकानों में रखे हैं

सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने बताया कि शस्त्र की दुकानों की निगमित निगरानी होती है। एक एक कारतूस और असलहे की बिक्री का रिकार्ड प्रशासन को देना होता है। अब पहले के मुकाबले लोगों में शस्त्रों के प्रति रुझान तो कम हुआ ही है, लेकिन पात्रता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस आवंटित किए जाते हैं।

Related posts

वाराणसी -स्मार्ट फोन और मोबाइल एसेसरीज की खरीदारी पर नींबू फ्री और फ्री पेट्रोल का ऑफर ,जानिए कहा मिलेगा

News Times 7

योगी राज में लवजिहाद का नया मामला ,प्रिंस बन हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फंसाया, रेप करने के बाद बताया सच्चाई

News Times 7

बीजेपी का स्थापना दिवस आज 6 अप्रैल 1980 को की गई थी स्थापना

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़