News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑटो चालकों के लिए 5 बड़ी घोषणाएं

नई दिल्ली. दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑटो चालकों के लिए खजाना खोल दिया है. एक ऑटो चालक के घर लंच करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने ऑटो चालकों के लिए 5 बड़े ऐलान किए हैं. इसके मुताबिक ऑटो वाले की बेटी की शादी के लिए एक लाख रुपये सरकार देगी. साल में ऑटो चालकों को दो बार वर्दी बनवाने के लिए ढाई- ढाई हजार रुपये होली और दिवाली पर दिए जाएंगे. इसके साथ ही 10 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस और 5 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस भी कराया जाएगा.

केजरीवाल ने कहा कि ऑटो चालकों के बच्चों की कोचिंग का पैसा सरकार देगी. ऑटो चालकों के लिए पूछो ऐप को फिर शुरू किया जाएगा. एक ऑटो चालक के घर लंच के बाद अरविंद केजरीवाल निकले और ये घोषणा की. केजरीवाल करीब एक घंटे ऑटो चालक के घर रुके. न्यू कोंडली में ऑटो ड्राइवर नवजीत के घर खाना खाने पहुंचे अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल करीब एक घंटे ऑटो चालक के घर रुके. उसके बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मैं कह सकता हूं कि मैंने ऑटोवालों का नमक खाया है. नमक का कर्ज अदा करना पड़ेगा. आज मैं दिल्ली के ऑटोवालों के लिए 5 बड़े ऐलान करना चाहता हूं.

 

ऑटो वालों के लिए बड़ा ऐलान

इसके बाद कोंडली से आप के विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि बड़ी बात है अचानक अरविंद केजरीवाल का एक ऑटो वाले भाई के यहां आना. उन्होंने ट्वीट किया कि वह ऑटो वाले के यहां जाएंगे. मुझे नहीं पता था कि वो मेरी विधानसभा में ही ऑटो वाले से मिलेंगे. ऑटो वालों के साथ केजरीवाल का रिश्ता आंदोलन के समय से ही है. अरविंद केजरीवाल के ऐलान ऑटो वालों के लिए बहुत बड़े ऐलान हैं. अरविंद केजरीवाल हमेशा ऑटो चालकों के पास जाते रहते हैं. हर चुनाव में उनकी नई सौगात आती है.

Related posts

योगी की जल्दबाजी और मोदी अपनी वाहवाही में ले डूबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे,5 दिन में ही सड़क के बीच एक फुट गहरा गड्‌ढा बना

News Times 7

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने खोली अग्निवीर की फैक्ट्री, कहा- 360 घंटे की फ्री कोचिंग दी जायेगी और बच्चों के प्रशिक्षण पर खर्च होने वाली राशि का भुगतान करेगी प्रदेश सरकार .

News Times 7

अयोध्‍या में रामलला के दर्शन समय में एक बार फिर से बड़ा बदलाव

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़