News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़हादसा

नाइजीरिया के उत्तरी राज्य जिगावा में ईंधन टैंकर पलटने सेे दुर्घटना में हुई 147 लोगों की मौत

अबूजा। नाइजीरिया के उत्तरी राज्य जिगावा में मंगलवार रात एक ईंधन टैंकर पलट गया, जिससे पेट्रोल फैलने पर विस्फोट हुआ। इस दुर्घटना में 147 लोगों की मौत की सूचना है, जो ड्राइवर के नियंत्रण खोने के कारण हुई। बता दें कि यह दुर्घटना अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश में हुई, जो हालिया दुर्घटनाओं में से सबसे बड़ी है।

जानकारी के मुताबिक, नाइजीरिया के उत्तरी राज्य जिगावा में एक ईंधन टैंकर पलट गया। पेट्रोल फैलने से विस्फोट हो गया।  इस घटना में लगभग 147 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि, यह दुर्घटना ड्राइवर के नियंत्रण खोने से हुई। वही इस घटना की जानकारी पुलिस और राज्य आपातकालीन सेवाओं ने बुधवार को दी। यह देश वैसे भी वर्तमान में अपने व्यापक सुरक्षा खतरों और जीवन यापन की सुविधाओं के संकट से जूझ रहा है।

पेट्रोल टैंकर ब्लास्ट से 147 लगों की मौत

Advertisement

जिगावा राज्य आपातकालीन सेवाओं के प्रमुख हारुना मैरिगा ने इस दुर्घटना के बारे में जानकरी देते गुए कहा कि अब तक 147  की मौत हो चुकी है। वही स्थानीय पुलिस ने कहा कि टैंकर प्राचीन शहर कानो से योबे राज्य की ओर जा रहा था।  जब टैंकर माजिया शहर के पास पहुंचा तो ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। जिससे यह टैंकर पलट गया और चारों तरफ ईंधन फैल गया।

अस्पतालों में घायलों का ईलाज जारी

वहां के ग्रामीणों ने तेल के रिसाव से पेट्रोल निकालने की कोशिश कर रहे था। उसी समय आग भड़क गई और ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट से कई लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। वही घायलों को ईलाज के लिए रिंगिम और हेडेजिया कस्बों के स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया। जहां उनका ईलाज किया जा रहा है।

Advertisement

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Advertisement

Related posts

गांधीवाद की बुनियाद पर विचारधारा की इमारत बनाएंगे पीके ,जानसुराज से मिली सफलता तो बना सकते है पार्टी

News Times 7

PM Kisan पर आ गया बड़ा अपडेट, 13वीं किस्त पाने के लिए ये काम

News Times 7

नगरोटा: पाकिस्तानी अधिकारी के सामने MEA ने उसके सारी करतूतों को सामने रखा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़