News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

राजधानी पटना में देर रात पुलिस ने नाराज भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए कि फायरिंग

पटना में पुलिस ने की फायरिंग

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की देर रात पुलिस को नाराज भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए फायरिंग करनी पड़ी. यह पूरा मामला रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र का है, जहां चेन स्नेस्चिंग की घटना के बाद पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी. दरअसल रामकृष्ण नगर इलाके में चेन स्नैचिंग के आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था. इसके बाद जब पुलिस उसे अपने साथ लेकर जाने लगी इसी दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच हंगामा शुरू हो गया. इसके बाद पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी.

स्थानीय लोगों के अनुसार रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में आए दिन चैन स्नैचिंग की घटनाएं होती रहती हैं. शुक्रवार को भी एक शख्स से स्नैचिंग की घटना हो गई इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लोगों ने एक शख्स को पकड़ लिया. इस दौरान नाराज भीड़ ने चंदन नामक अपराधी की पिटाई करनी शुरू कर दी. इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. पुलिस नाराज फिर से चेन स्नेचर को छुड़ाकर अपने साथ ले जाने लगी. लोगों को शक हुआ कि पुलिस उसे छोड़ देगी तब लोगों ने इसका विरोध किया और विरोध करते-करते थाने तक पहुंच गए.

Related posts

हैवानित की हदें हुई पार वेल्‍लौर के एक अस्‍पताल में कार्यरत बिहार की महिला डॉक्‍टर के साथ गैंगरेप

News Times 7

गुजरात पुलिस ने हरियाणा और यूपी पुलिस के सहयोग से अयोध्या के रामलला मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश विफल

News Times 7

दर्दनाक हादसा, मिनी बस गहरी खाई में गिरने से 11 की मौत, 25 घायल ,जानिये कहा ?

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़