News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

गुना में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ नहीं लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली. कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से चुनाव लड़ने वाले बाकी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, हाई प्रोफाइल संसदीय सीट गुना में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे. सिंधिया का मुकाबला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव से हो सकता है, जबकि, दिग्विजय सिंह राजगढ़ से और कांतिलाल भूरिया रतलाम-झाबुआ से चुनाव लड़ सकते हैं. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी चुनाव नहीं लड़ेंगे. इंदौर से अक्षय कांति को टिकट मिल सकता है.

गौरतलब है कि अभी तक ये चर्चा थी कि कांग्रेस के बड़े नेता चुनाव लड़ने से इंकार कर रहे हैं. लेकिन, कांग्रेस का कहना है कि मामला इससे उलट है. कांग्रेस की सूची देख सब दंग रह जाएंगे. प्रदेश कांग्रेस मीडिया के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस को इस शब्द से ऐतराज है कि कांग्रेस के बड़े नेता चुनाव लड़ने से कतरा रहे हैं. लिस्ट जारी होगी तो कांग्रेस के कद्दावर नेताओं के नाम होंगे, बीजेपी इस चुनाव को हलवा समझ रही है. हमारी सूची जारी होगी तो बीजेपी बगलें झांकती नजर आएगी.

हमारी पार्टी बहुत अच्छी स्थिति में- मिश्रा
मिश्रा ने कहा हमने जो 10 कैंडिडेट अनाउंस किए हैं उसमें भी कांग्रेस बहुत अच्छी स्थिति में है. देशभर में लड़ रही कांग्रेस को सभी सीटों पर सूची फाइनल करनी है. एलायंस के साथ बातचीत भी करनी है. एक-एक सीट पर हैवी कैंडिडेट देना है. राहुल गांधी ने अभी भारत जोड़ो न्याय यात्रा खत्म की है. हमने 10 उम्मीदवारों में भी युवाओं को मौका दिया है. भाजपा केंद्रीय मंत्रियों को एमपी भेज देती है, उससे किसी को दिक्कत नहीं होती. कांग्रेस के बड़े नेता चुनाव में नहीं लड़ रहे हैं यह अफवाह फैलाई जा रही है. जरूरत होगी तो बड़े नेता भी चुनाव लड़ेंगे और दो-दो हाथ ईमानदारी के होंगे

कांग्रेस ने भिंड से फूल सिंह बरैया, छिंदवाड़ा से नकुलनाथ, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार, बैतूल से रामू टेकाम, खरगोन से पोरलाल खरते, धार से राधेश्याम मुवेल, देवास से राजेंद्र मालवीय, मंडला से ओमकार सिंह मरकाम और सीधी से कमलेश्वर पटेल को टिकट दिया है. कांग्रेस के 18 उम्मीदवारों की घोषणा होना बाकी है.

Related posts

बंपर भर्ती असम राइफल्स में10वीं,12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका

News Times 7

पटना से दिल्ली और मुंबई की सभी फ्लाइट्स लगभग पूरी तरह से बुक, एयरलाइंस कंपनियों ने किराया आसमान तक पहुंचाया

News Times 7

बिहार में नगर पालिका चुनाव की समय सीमा में बढ़ोतरी जानिये क्यों नहीं होगा समय पर चुनाव ?

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़