News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

JDU सांसद का बड़ा दावा,10 दिनों में बिहार में होगा महाखेला, और 10 MLA बदलेंगे पाला,

पटना. बिहार में एक तरफ जहां आरजेडी नेता और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव खेला होने की बात कह रहे थे, वहीं दूसरी तरफ, कांग्रेस और आरजेडी के कुछ एमएलए ने ही अपनी पार्टी का साथ छोड़ दिया. विश्वास प्रस्ताव हासिल करने के दिन तीन आरजेडी एमएलए ने पाला बदला, अब कांग्रेस के 2 और आजेडी के एक एमएलए बीजेपी के साथ हो गए हैं. इस खेल के बाद अब जेडीयू की तरफ से और बड़ा खेला होने की बात कही जा रही है.

जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू का बड़ा दावा करते हुए कहा है कि आने वाले 10 मार्च तक और 8-10 विधायक आरजेडी-कांग्रेस से एनडीए की तरफ आएंगे. पिंटू ने कहा कि तेजस्वी जी ने कहा था खेला होगा उनका कहना सही था लेकिन उनको यह नहीं पता था इतना बड़ा खेल उनके साथ हो जाएगा. आने वाले 10 दिनों के भीतर एक और बड़ा खेल होगा.

‘यात्रा पर निकले हैं 2-2 युवराज’

जेडीयू सांसद ने कहा कि इस वक्त दो युवराज अलग-अलग यात्रा पर निकले हैं. तेजस्वी यादव विधानसभा छोड़कर यात्रा पर निकले हैं जबकि राहुल गांधी संसद छोड़कर यात्रा पर निकले थे. अब उनके मेंबर इन्हें छोड़कर अलग हो रहे हैं. सुनील पिंटू ने दोनों को नसीहत देते हुए कहा कि यात्रा से पहले जरूरी है अपने सभी विधायकों को जोड़ें.

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने सांसदों विधायकों को मान सम्मान इज्जत नहीं दे रही है. वहां हिमाचल के मंत्री कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो रही है. उनके विधायकों को मान सम्मान इज्जत नहीं मिलती है. इसलिए,जहां मान सम्मान मिल रहा है वहां जा रहे हैं. उधर कांग्रेस और आरजेडी ने पाला बदलने वाले एमएलए की विधानसभा की सदस्यता खत्म करने की मांग की है. फिलहाल, इस मुद्दे पर बिहार में सियासत जारी है. बिहार में कल ही कांग्रेस के दो और आरजेडी के एक एमएलए बीजेपी के साथ हो गए हैं, ऐसे में जेडीयू सांसद के दावे से विरोधी खेमे के भीतर बेचैनी है

Advertisement

Related posts

बदले मौसम के साथ बिहार में आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के आसार

News Times 7

RCP सिंह का राज्यसभा का टिकट काट नीतीश कुमार ने भूमिहारों को दे दिया तवज्जो ,जानिये पूरी कहानी

News Times 7

देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटी लॉन्च, अगर ई-स्‍कूटर4 -8 घंटे में फुल चार्ज और रेंज 50km

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़