News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

केजरीवाल ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के नतिजो पर सुप्रीम कोर्ट को कहा शुक्रिया, कठिन समय’ में लोकतंत्र को बचाया

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को चंडीगढ़ महापौर चुनाव मामले में फैसले के लिए उच्चतम न्यायालय को धन्यवाद देते हुए कहा कि उसने इस ‘कठिन समय’ में लोकतंत्र को बचाया है. उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को चंडीगढ़ महापौर चुनाव के परिणाम को पलटते हुए आप-कांग्रेस गठबंधन के पराजित उम्मीदवार कुलदीप कुमार को शहर का नया महापौर घोषित किया

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने न्यायालय के फैसले को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के लिए बड़ी जीत है. उन्होंने कहा, “इस चुनाव से यह संदेश मिला है कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन के दल एकजुट रहें और रणनीतिक रूप से काम करें, तो वे भाजपा को हरा सकते हैं.”

केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह चंडीगढ़ महापौर चुनाव में 36 में से आठ वोट ‘चुरा’ सकती है, तो वह आगामी आम चुनाव में क्या करेगी, जिसमें 90 करोड़ लोग मतदान करेंगे. इससे पहले, उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “इस कठिन समय में लोकतंत्र को बचाने के लिए उच्चतम न्यायालय को धन्यवाद.

 

Related posts

जन-धन बैंक खाते के लिए केवाईसी को अब वीडियो कॉल से किया पूरा

News Times 7

ऑस्ट्रेलिया को दिया करारा झटका दे, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट की बनीं-1 टीम

News Times 7

भारत में बढ़ने लगे कोरोना के मामले पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6531 मामले आए सामने वही 315 लोगों की हुई मौत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़