News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा

पटना. जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर रविवार को शपथ ली. राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण के बाद नीतीश ने कहा कि ‘बिहार के विकास के लिए काम करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. हम बीजेपी के साथ पहले भी थे. हम जहां थे, वहीं पर फिर से आ गए. अब इधर-उधर जाने का सवाल ही नहीं.’

सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ‘मेरे साथ दो उपमुख्यमंत्री होंगे. एक विजय सिन्हा और दूसरे सम्राट चौधरी.’ उन्होंने आगे कहा, ‘बीजेपी से अलग हुए थे, अब मिलकर काम करेंगे.’

‘तेजस्वी ने कहा है कि जेडीयू 2024 तक खत्म हो जाएगा?’ इस सवाल के जवाब में नीतीश ने कहा, ‘हम बिहार के विकास के लिए काम करते हैं. इसी काम को आगे बढ़ाएंगे. इसी से हम लगें रहेंगे. बाकी सब कुछ नहीं है. तेजस्वी कुछ नहीं कर रहे थे. अब हम जहां थे, वहीं पर फिर से आ गए हैं.

उन्होंने आगे कहा, ‘आज 8 मंत्रियों ने शपथ ली है. जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. हम बता देना चाहते हैं कि विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी को हम उपमुख्यमंत्री के रूप में मान्यता देंगे.’

8 मंत्रियों ने ली शपथ
नीतीश कुमार के साथ बीजेपी के तीन नेताओं विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी एवं प्रेम कुमार जबकि जेडीयू की ओर से विजेंद्र यादव एवं श्रवण कुमार ने भी मंत्रिपद की शपथ ली. इसके अलावा एचएएम के संतोष कुमार सुमन, सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय) ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्रिपद की शपथ ली.

इससे पहले, नीतीश कुमार ने दिन में यह कहते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था कि बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में उनके लिए ‘चीजें ठीक नहीं चल रही हैं.’ उन्होंने भाजपा के सहयोग से नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था. लगभग डेढ़ साल पहले उन्होंने भाजपा से नाता तोड़ लिया था

 

Related posts

मुसीबत में फंसी फिल्म ‘काली’, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR ,पोस्टर से पैदा हुआ विवाद

News Times 7

लालू और नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री रह चुके पूर्व मंत्री रमई राम का निधन, 2 दिनों से पटना मेदांता में थे भर्ती

News Times 7

बिहार में बाढ़ बनी मुसीबत ,रेलवे पुल पर चढ़ा बाढ़ का पानी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़