News Times 7
राजनीति

मिर्जापुर में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महिलाओं और बेरोजगारों पर कहीं बड़ी बात…

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज मिर्जापुर के दौरे पर थे उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा की सरकार को ठाकुरों की सरकार बताते हुए महिलाओं और बेरोजगारों के लिए भत्ता देने की बात कहीं, संबोधित करते हुए कहा कि अगर 2022 में उनकी सरकार बनी तो माताओं के सम्मान में महिलाओं को हर महीना एक हजार रुपये देंगे। साथ ही उन्होंने यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सबसे पहले हमने बेरोजगारों को 500 रुपये प्रति महीना भत्ता देना शुरू किया। अलीगढ़: महिला घेरा कार्यक्रम में सपा की महिलाभाजपा इसकी नकल करते हुए किसानों को छह हजार सालाना दे रही है,  जबकि हम भी बेरोजगार को साल में छह हजार दे रहे थे।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को मिर्जापुर के सबरी स्थित साई गार्डन में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
अखिलेश यादव ने कहा कि वोट हमारा और काम हमारा ज्यादा है। इसलिए कार्यकर्ता जैसे प्रधानी का चुनाव लड़ते हैं और 90 प्रतिशत वोट पड़वाते हैं, उसी तरह विधानसभा का चुनाव लड़ना होगा। तभी हम 2022 में भाजपा का मुकाबला कर अपनी सरकार बना सकेंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि सभी को मिलकर काम करना होगा। कुछ नेता आपस में मुकाबला करते हैं, सबको एक होकर भाजपा से मुकाबला करना है।अखिलेश यादव बोले- मैं नहीं लगवाऊंगा कोरोना वैक्सीन, BJP पर भरोसा नहीं

आने वाले समय में यूपी की लड़ाई बड़ी है। यूपी की लड़ाई बिहार और बंगाल से भी ज्यादा खतरनाक तरीके से भाजपा लड़ेगी। बंगाल चुनाव खत्म होने के बाद भाजपा यूपी पर फोकस करेगी। उससे पहले हमें अपनी रणनीति के तहत काम करना होगा। उससे पहले हम संकल्प लें कि उनकी किसी भी साजिश कर डटकर मुकाबला करेंगे और 2022 में जीतेंगे।

झूठ बोलने में बीजेपी का कोई मुकाबला नहीं कर सकता और हमारे काम का मुकाबला बीजेपी नहीं कर सकती, इसलिए समाजवादी संघर्ष करें, क्योंकि समाजवादी संघर्ष से नहीं डरते हैं। हमें क्या बोलना है यह सीखना होगा, क्योंकि भाजपा के पास काम नहीं है, उनके पास सिर्फ बातें हैं।Akhilesh Yadav Said If They Come In Power Will Give One Thousand Rupees Per Month To Every Woman In Mirzapur - अखिलेश यादव बोले- सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीना देंगे

Advertisement

हाल ही भाजपा के लोगों ने किसानों को आंदोलनजीवी बताया, जबकि वो  चंदाजीवी हैं। इस तरह हमें उनकी हर बात का जवाब देना होगा। देश में व्यापार करने आई ईस्ट इंडिया कंपनी सरकार बन गई थी। हमारे देश के वीर सपूतों ने उनका मुकाबला किया तब जाकर हमें आजादी मिली है। अब भाजपा देश को कंपनियों के हाथों बेच रही है। यह बात लोगों को जाकर बतानी होगी। प्रशिक्षण शिविर के पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिले के कई नेताओं के घर जाकर उनसे मुलाकात की।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार देर रात मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने मां के दर्शन कर 2022 में सरकार बनाने का आशीर्वाद मांगा। मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान पूर्वक दर्शन पूजन व आरती कर मां का आशीर्वाद लिया। दर्शन पूजन करने के बाद मंदिर परिसर में ही समस्त देवी देवताओं की परिक्रमा करते हुए हवन कुंड की भी परिक्रमा की।

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें -9142802566
Advertisement
Advertisement

Related posts

विवादों में बाबा ,बोले- एलोपैथी इलाज पर ड्रग्‍स माफियाओं का बनाया सिलेबस पढ़ रहे हैं डॉक्टर्स

News Times 7

रैली को संबोधित कर रहे बिहार सीएम नीतीश कुमार पर प्याज फेकां गया!

News Times 7

पश्चिम बंगाल में भाजपा आलाकमान की बढ़ती जा रही हैं मुश्किलें, शिखा मित्रा और तरुण साहा ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने से किया साफ इंकार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़