News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

बिहार में हुए सियासी अदला-बदली के बीच पड़ोसी राज्य झारखंड से भी बड़ी खबर,जल्द हो सकता है कुछ बड़ा? ED के सामने पेश होंगे हेमंत सोरेन

रांची. बिहार में नीतीश कुमार ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. इसी के साथ बिहार में बीते 15 दिनों से बड़े सियासी खेला की चर्चा पर अब विराम लग गया है. बिहार में एनडीए की सरकार बन गई है. बिहार में हुए सियासी अदला-बदली के बीच पड़ोसी राज्य झारखंड से भी बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के अनुसार झारखंड में कुछ बड़ा होने की खबर मिल रही है.  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 31 जनवरी को ED फिर एक बार पूछताछ कर सकती है

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हेमंत सोरेन ED को अपने आवास या ED के दफ्तर जा सकते है . हालांकि इसको लेकर अभी कोई आधाकारिक जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन राजनीति के अंदर खाने इसको लेकर तैयारी की सूचना है. दरअसल 20 जनवरी को CM हेमंत सोरेन से साढ़े 7 घंटे तक चली पूछताछ के बाद एक बार फिर ED ने 27 से 31 जनवरी के बीच हेमंत सोरेन को समय बताने का समन जारी किया था.

इस समन के बाद CM हेमंत सोरेन की तरफ से जवाब में समन मिला और आगे वो बताएंगे की सूचना दी गई थी. इस सूचना के बाद ED ने जवाबी पत्र लिखते हुए 29 या 31 जनवरी में से एक दिन पूछताछ के लिए बताने को कहा था. इतना ही नहीं ED ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि ऐसा नहीं करने पर अधिकारी खुद उनके पास पहुंचेंगे. ED के पत्र में शब्दों की तल्खियों को लेकर ये पहले से संभावना जताई जा रही है कि झारखंड में बहुत जल्द कुछ बड़ा हो सकता है.

CM के कार्यक्रम में बदलाव की सूचना

इधर CM हेमंत सोरेन के कार्यक्रम में बदलाव की सूचना है. अबुआ आवास योजना के तहत लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र के वितरण का कार्यक्रम पहले से तय है. जमशेदपुर , पलामू और गिरिडीह में कार्यक्रम की तारीख में फेरबदल की गई है. इधर CM हेमंत सोरेन इस वक्त दिल्ली में मौजूद है . उनके दिल्ली से लौटने को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है

 

Related posts

कर्नाटक मे कांग्रेस के नये मुख्यमंत्री के तौर पर सिद्धारमैया आज लेंगे शपथ आज, डिप्टी CM बनेंगे शिवकुमार, 28 मंत्री ले सकते हैं शपथ

News Times 7

लोकसभा चुनाव नजदीक आते हैं मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला 33% महिला आरक्षण बिल को कैबिनेट की मंजूरी, कांग्रेस ने भी किया समर्थन

News Times 7

डीएम ऑफिस कैंपस में बन गई मस्जिद, योगी सरकार आई एक्शन में, क्या चलेगा बुलडोजर

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़