News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

वैशाली में बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने पूर्व विधायक राजकुमार साह के भाई मुकेश साह की गोली मारकर की हत्या

पटना. बिहार के वैशाली से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने पूर्व विधायक राजकुमार साह के भाई मुकेश साह की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना लालगंज थाना क्षेत्र के बाईपास सब्जी मंडी के पास की है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने मुकेश साह को लगभग एक दर्जन गोली मारी है, जिसमें वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए. उन्हें आननफानन में हाजीपुर में स्थित एक नीजि नर्सिंग होम ले जाया गया जहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है.

बता दें, मुकेश लोजपा के पूर्व विधायक राजकुमार साह और लालगंज नगर परिषद के वर्तमान मेयर कंचन साह का भाई थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुकेश अपने कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे तभी बाइक सवार एक युवक ने ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और इसी बीच अपराधी फरार हो गए.

पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मौके से लगभग एक दर्जन खोखा बरामद किया गया है जिससे आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने एक दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बता दें, दलित नेता राकेश पासवान की हत्या के मामले में मुकेश और उसके भाई पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा था लिहाजा आशंका जताई जा रही है कि रंजिश में ही मुकेश की हत्या की गई है.

 

Related posts

मुफ्त में मिल रही गूगल फोटो और ड्राइव की सुविधा के लिए एक जून से देना होगा चार्ज

News Times 7

हिमाचल- पुलिस भर्ती के एग्जाम से पहले ही पेपर हो गया था लीक ,7-8 लाख रुपये में हुई थी सौदेबाजी,

News Times 7

आपके घर का रसोईया बना डकैत , जेवर सहीत लाखों की संपत्ति लेकर हुआ फरार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़