News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

बिहार के शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक छुट्टी का आवेदन वापस लेंगे, जल्द ही फिर से शिक्षा विभाग का संभालेंगे जिम्मा

पटना. बिहार के शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक जल्द ही काम पर लौटेंगे. सूत्रों के मुताबिक, केके पाठक मान गए हैं और छुट्टी का आवेदन वापस लेंगे. साथ ही दो दिनों के भीतर फिर से शिक्षा विभाग का जिम्मा संभाल सकते हैं. सीएम नीतीश कुमार ने पूरे मामले पर संज्ञान लिया था. सीएम नीतीश ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को समझाने का जिम्मा दिया था. केके पाठक से लंबी बातचीत हुई. हालांकि, पाठक की नाराजगी की वजह नहीं पता चल पाई है. पाठक के ज्वाइन करने की सूचना पर फिर से शिक्षा विभाग एक्टिव हो गया है

बिहार के सीनियर कड़क आईएएस अधिकारी केके पाठक ने 31 जनवरी तक के लिए अवकाश बढ़ाने का आवेदन दिया था. आवेदन देते ही अटकलों का बाजार गरम हो गया था. सवाल उठने लगे थी कि क्या केके पाठक अब शिक्षा विभाग की कमान छोड़ने के मूड में हैं. हालांकि सूत्रों के मुताबिक, पाठक के अवकाश पर जाने के आवेदन को सरकार ने स्वीकार नहीं किया. अब ताजा घटनाक्रम के मुताबिक, पाठक की नाराजगी दूर हो गई और जल्द ही वह विभाग की कमान संभालेंगे

 

Related posts

गोवा – भ्रष्टाचार और बेईमानी का आरोप लगाते हुए गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने छोड़ा BJP का साथ

News Times 7

मध्य प्रदेश के बैतूल में भीषण सड़क हादसा,ट्रक और कार की टक्कर में 2 महिला समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत

News Times 7

हाजीपुर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दीपक कुमार शर्मा के कई ठिकानों पर छापेमारी सवा दो करोड़ रुपए नकद मिले

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़