News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

फ्रांस के अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने गेब्रियल अट्टल

पेरिस. धुर दक्षिणपंथियों के बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच अपने शेष कार्यकाल के लिए नई शुरुआत करते हुए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को ग्रेब्रियल अट्टल को फ्रांस के अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री के तौर पर नामित किया. समाचार एजेंसी एपी ने यह जानकारी दी.

मैक्रों के कार्यालय ने एक बयान में नियुक्ति की घोषणा की. अट्टल (34) सरकार के प्रवक्ता और शिक्षा मंत्री के रूप में प्रमुखता से उभरे. वह फ्रांस के ऐसे पहले प्रधानमंत्री भी हैं, जिन्होंने खुद के समलैंगिक होने को छिपाया नहीं है.

उनकी पूर्ववर्ती एलिजाबेथ बोर्न ने विदेशियों को निर्वासित करने की सरकार की क्षमता को मजबूत करने वाले आव्रजन कानून पर हालिया राजनीतिक उथल-पुथल के बाद सोमवार को इस्तीफा दे दिया. इस कानून को राष्ट्रपति मैक्रों का समर्थन हासिल है.

मैक्रों के दूसरी बार राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद मई 2022 में बोर्न को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था. वह देश की दूसरी महिला प्रधानमंत्री थीं. मध्यमार्गी मैक्रों (46) का कार्यकाल 2027 में समाप्त हो रहा है, आने वाले दिनों में वह एक सरकार बनाएंगे.

 

Related posts

सिख समाज को खालिस्तानी बताने वाली कंगना फसी कानूनी पेंच में

News Times 7

सरकार का बड़ा ऐलान: घर खरीदना अब हुआ आसान, आई खुशी की लहर…

News Times 7

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी अगर नही आई खाते मे तो जाने क्यो?

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़