News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

नीतीश सरकार में शिक्षा विभाग का अजीबोगरीब कारनामा, एक ही स्कूल में करा दी 42 शिक्षकों की ज्वाइनिंग, कहीं भेजा सिर्फ एक

समस्तीपुर : इन दिनों बीपीएससी पास शिक्षकों को स्कूलों में पदस्थापित किया जा रहा है. लेकिन इस कार्य में विभागीय लापरवाही भी सामने आ रही है. किसी स्कूल में जरूरत से कई गुना ज्यादा शिक्षक भेज दिए गए हैं, तो कहीं नाममात्र के लिए शिक्षक भेजे गए हैं.के उजियारपुर प्रखंड के यूजीएमएस चांदचौर

इस मामले के उजागर होने के बाद विभाग के निदेशक सह अपर सचिव ने डीईओ को पत्र जारी करते हुए जबाव तलब किया है. सचिव ने अपने पत्र में इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए आदेश का उल्लंघन बताया है. वहीं स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने पर उपलब्ध तथ्यों के आधार पर निर्णय लेने की बात कही है. बताया गया कि जिले में बीपीएससी के माध्यम से 8484 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है.

जिलेके उजियारपुर प्रखंड के यूजीएमएस चांदचौर में एक ही डैश कोड पर 42 अध्यापक की नियुक्ति की गई है. वहीं विद्यापतिनगर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय इसापुर में 33 शिक्षक नियुक्त किए गए हैं. ऐसे ही शिवाजीनगर के जाखड़ धर्मपुर स्थित बुनियादी विद्यालय में 10 शिक्षक नियुक्त हुए हैं.

वहीं दूसरी ओर रोसड़ा प्रखंड के रामवि महुली व उमवि महुली में कक्षा 1-12वीं तक के विद्यालय में महज एक कम्प्यूटर शिक्षक को पदस्थापित किया गया है. जबकि यहां 1200 अध्ययनरत छात्र-छात्रा के लिए पूर्व से मात्र 9 नियोजित शिक्षक ही कार्यरत हैं

Related posts

पटना के सिविल कोर्ट में अचानक बम ब्‍लास्‍ट ,3 पुलिसकर्मी घायल

News Times 7

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को रिहा करने के आदेश जारी

News Times 7

अधूरे मानक और बिना मूलभूत सुविधाओं के चल रहे कोचिंग सेंटर पर लगेगा ताला ,न लगाने पर वसूला जाएगा मोटा जुर्माना

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़