News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

बिहार मे लौटा जंगलराज,जहानाबाद में व्यवसायी की गोली मारकर की हत्या, मौके पर मौत

जहानाबाद. बिहार के जहानाबाद जिला में एक व्यवसायी की निर्मम हत्या कर दी गई. घटना जिले के घोसी थाना क्षेत्र के धाक्मारापुर गांव की है जहां रविंद्र कुमार वौद्ध नामक शख्स की हत्या कर दी गई. सोए हुए अवस्था में अपराधियों ने शख्स को पहले पूरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर दिया उसके बाद अपराधियों ने छह गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी.

इस घटना के बाद रविंद्र कुमार के परिवार में कोहराम मच गया है. बता दें कि मृतक अपने गांव का एक बड़ा ट्रांसपोर्टर और मछली कारोबारी था, साथ ही कई धंधों का संचालन कर रहा था. ग्रामीणों के अनुसार हर रोज वो अपने घर से दूर अपने दलान में अकेले सोया करता था. बीती रात भी घर से खाना खाकर अपने दलान में सोने चला गया था. सुबह गांव के कुछ लोग जब उधर से गुजर रहे थे तो शव देखकर हड़कंप मच गया.

इस बात की सूचना जैसे ही गांव के साथ-साथ आसपास के लोगों को हुई, सुबह-सुबह शव देखने के लिए भीड़ जुट गई. हालांकि अपराधियों के द्वारा क्यों गोली मारी गई, घटना का कारण अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. किस वजह से रविंदर उर्फ बोद्ध की हत्या की गई है. इस घटना की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय घोसी थाना को दी गई. हालांकि घटना की सूचना के बावजूद काफी देर तक घोसी थाने की पुलिस नहीं पहुंची

इसकी वजह से लोगों में नाराजगी भी देखी गई. बाद में सूचना के बाद पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने परिजनों और गांव के लोगों से बातचीत की. मृतक के परिवार को समझा बझाकर और इस आश्वासन पर कि अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी पोस्टमार्टम के लिए शव को जहानाबाद भेजा. डीएसपी ने बताया कि घटना स्थल से गोली का खोखा बरामद किया गया है. हालांकि परिजनों ने किसी की संलिप्तता को लेकर कुछ भी बताने से इनकार किया है. घटना के बारे में जैसे ही स्थानीय माले विधायक राम बली यादव को सूचना मिली, अपनी पार्टी नेताओं के साथ वह भी गांव में पहुंच गए.

 

Related posts

Flipcart पर galaxy z flip 3 पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट

News Times 7

पप्पू-फेंकू-बंटाधार-चोर अब सब होंगे बैन सचिवालय ने असंसदीय शब्दों की डिक्शनरी की तैयार

News Times 7

विशेषज्ञों का दावा कोरोना के साथ पूरे साल ब्लैक फंगस का रहा था खतरा क्या है राय जानिए…..

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़