News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

दमघोंटू प्रदूषण के चलते दिल्‍ली, नोएडा के बाद गाजियाबाद प्रशासन ने स्‍कूलों को बंद करने का किया फैसला

गाजियाबाद. दमघोंटू प्रदूषण के चलते दिल्‍ली, नोएडा के बाद गाजियाबाद प्रशासन ने स्‍कूलों को बंद करने का फैसला किया है. इस संबंध में जिले के डीएम की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. प्रदूषण के कारण तीन दिन स्कूल बंद रहेंगे. इस दौरान ऑन लाइन पढ़ाई जारी रहेगी.

गाजियाबाद प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार बढ़ते प्रदूषण की वजह से एनसीआर में ग्रेप 4 लागू किया गया है. इसके तहत गाजियाबाद जिले के प्री स्‍कूल से लेकर कक्षा 9 तक के सभी स्‍कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे. इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी. यह आदेश तत्‍काल प्रभाव से लागू होगा. डीएम द्वारा जारी किया आदेश संबंधित विभागों को भेज दिया गया है.

मंगलवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 450 के आसपास दर्ज किया गया. सुबह से ही स्मॉग की चादर छाई रही. एनसीआर में दिल्ली के बाद गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा की हवा अधिक प्रदूषित रही.

 

Related posts

आबकारी घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ प्रवर्तन न‍िदेशालय (ईडी) की चार्जशीट में बड़ा खुलासा

News Times 7

ओवैसी ने दी योगी को खुली चुनौती कहा ,अगर हिम्मत है तो टेनी का घर तोड़कर दिखाओ’

News Times 7

सोमवार को महाकुंभ पहुंच कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संगम में आस्था की लगाएंगी डुबकी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़