News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

सऊदी अरब और रूस ने मिलाया हाथ, तेजी से महंगा होगा कच्चा तेल

नई दिल्‍ली. तेल उत्‍पादक देश सऊदी अरब (Saudi Arabia) और रूस (Russia) ने बीते कुछ समय में ही अरबों डॉलर की अतिरिक्‍त कमाई कर डाली है और यह कमाई इन दोनों देशों को कच्‍चे तेल के कम उत्‍पादन करने की घोषणा के बाद हुई है. जुलाई 2023 में इन दोनों देशों ने तेल उत्‍पादन में कटौती करने का ऐलान किया था. इन दोनों देशों के कारण दुनिया के अन्‍य देशों में तेलों की कीमत पर सीधा असर पड़ा और कच्‍चे तेल की कीमत तेजी से बढ़ गई थी.

इस बारे में वॉल स्‍ट्रीट जर्नल ने अपनी खबर में खुलासा करते हुए बताया है कि यह कमाई इसी बढ़ी हुई कीमत के कारण हुई है. वॉल स्‍ट्रीट जर्नल की खबर के मुताबिक अप्रैल से जून के बीच की अवधि की तुलना में रूस ने इस तिमाही तेल निर्यात से 2.8 अरब डॉलर की अतिरिक्‍त कमाई हुई तो सऊदी अरब ने 2.6 अरब डॉलर की अतिरिक्‍त कमाई हुई है.

के दाम और बढ़ेंगे
दरअसल, जुलाई 2023 में कच्चे तेल की कीमत लगभग 76 डॉलर प्रति बैरल थी जो अब बढ़कर 93 डॉलर प्रति बैरल हो गई है. अखबार ने कहा है कि दोनों देश उत्‍पादन में कटौती को अगले तीन महीनों तक जारी रखेंगे. इससे कच्‍चे तेल की कीमत में और उछाल आ सकता है.

 

Related posts

गया जिले की दो विधानसभा क्षेत्र इमामगंज और बेलागंज में उपचुनाव हुआ रोमांचक

News Times 7

छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर सीएम भूपेश बघेल का चौंकाने वाला जवाब ,जानिए कौन होगा कांग्रेस का चेहरा?

News Times 7

उत्तराखंड -आम आदमी पार्टी हर गांव- कोरोना मुक्त अभियान चला ,गांव-गांव मे आक्सीजन जांच केन्द्र खोलेगी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़