इंदौर. इंदौर में बच्चों से भरी स्कूल बस 1 अक्टूबर की दोपहर जामगेट पिकनिक स्पॉट के पास पलट गई. इस हादसे में कई बच्चे घायल हो गए. सभी बच्चों को इलाज के लिए इंदौर रवाना किया गया. इस हादसे में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. बताया जा रहा है कि सभी बच्चे खरगोन के हैं. बताया जा रहा है कि बच्चे इंदौर की आदर्श अकादमी के हैं. घटना की सूचना मिलते ही मंडलेश्वर एसडीएम और एसडीओपी भी मौके पर पहुंच गए
