नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के शरद पवार और अजित पवार गुट को पार्टी के नाम और आधिकारिक चुनाव चिह्न से जुड़े नोटिस पर जवाब देने के लिए तीन और हफ्ते का समय दिया है. अब दोनों गुटों को 8 सितंबर को ईसी के नोटिस का जवाब देना होगा.
चुनाव आयोग ने 27 जुलाई को अजित पवार और शरद पवार गुट को नोटिस जारी करते हुए 17 अगस्त तक उनसे जवाब मांगा था. वहीं शरद पवार गुट ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में चार सप्ताह का समय मांगा था.
