News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

दिल्ली आबकारी नीति केस में मनीष सिसोदिया को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली जमानत

दिल्ली. दिल्ली आबकारी नीति मामला केस में दिल्ली हाईकोर्ट से मनीष सिसोदिया को फौरी राहत मिली है. मनीष सिसोदिया की अंतरिम जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है लेकिन फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट ने सिसोदिया को कल कुछ घंटे के लिए अंतरिम राहत दी है. दिल्ली हाईकोर्ट ने मनीष सिसोदिया को पुलिस हिरासत में पत्नी से मिलने की इजाजत दी है.

हाईकोर्ट ने मनीष सिसोदिया को कल सुबह 10 से शाम 5 बजे तक के लिए अंतरिम जमानत दी है. कोर्ट ने सिसोदिया की पत्नी की मेडिकल रिपोर्ट को कल शाम तक जमा करने के लिए कहा. दिल्ली कोर्ट ने शर्त लगाते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया अंतरिम जमानत के दौरान मीडिया से बात नहीं करेंगे. परिवार के अलावा वो किसी से बात नहीं करेंगे, मोबाईल और इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करेंगे. मनीष सिसोदिया ने पत्नी की सेहत के हवाले से अंतरिम जमानत की मांग की है.

 

Related posts

बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे किसान नेता राकेश टिकैट पर फेंकी गई काली स्याही

News Times 7

कैप्टन के झूठे आरोप पर बोले केजरीवाल ,कृषि बिल कमेटी के सदस्य थे कैप्टन तो क्यो नही बोले काले कानून पर

News Times 7

तेजस्वी की जनसभा मे उमडा जनसैलाब,प्रवासी मजदूरों को याद दिलाया लॉकडाउन

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़