News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- बहुत हुआ इंतजार ,अब भारत का टाइम आ गया है, बनेगा दुनिया की नंबर 1 इकोनॉमी …

नई दिल्ली. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि भारत की इकोनॉमी पिछले कुछ समय में काफी बेहतर हुई, जो दुनिया के लिए उदाहरण बन सकती है. उन्होंने कहा कि रेटिंग एजेंसियों के मुताबिक भारत 2027 में दुनिया की टॉप 3 इकोनॉमी में शामिल हो जाएगा. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने News18 Rising India Summit में कहा कि अमृत काल के समापन यानी आजादी के 100 साल होने तक भारत दुनिया की टॉप इकोनॉमी बन जाएगा. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि GST और इनकम टैक्स के कलेक्शन में जो बढ़ोतरी हुई है, वो कुछ साल पहले तक कल्पना से परे

. आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘हमें ‘अपना टाइम आएगा’ कहते हुए काफी समय हो गया है. लेकिन आज मैं सबके सामने यह कहना चाहता हूं कि ‘अपना टाइम आ गया.’ राजनाथ सिंह ने राइजिंग इंडिया समिट 2023 में कहा कि यह राइजिंग इंडिया है. अपने भाषण में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय इकोनॉमी बहुत तेजी से बढ़ रही है और यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था अब दुनिया की ‘फ्रेजाइल 5 से फैबुलस 5’ (Fragile 5 to Fabulous 5) इकोनॉमी में बदल गई है.

आईटी सेक्टर में देश ने की बड़ी तरक्की
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश ने आईटी सेक्टर के हर क्षेत्र में बहुत तरक्की की है. देश में पहले मोबाइल फोन का आयात होता था, मगर अब यहां से बने मोबाइल फोन पूरी दुनिया में निर्यात हो रहे हैं. एप्पल ने इस साल 1 अरब डॉलर के फोन का निर्यात भारत से किया है. देश में आज सबसे सस्ती मोबाइल डाटा सर्विस मौजूद है. भारत में 5जी सेवा इंटरनेट सेवा शुरू हो चुकी है और 6जी की तैयारी अभी से चालू हो गई है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का सालाना निर्यात पहले केवल 300 अरब डॉलर का होता था. जबकि इस साल के आंकड़ों के मुताबिक भारत ने 750 अरब डॉलर का निर्यात किया है. इस साल देश में सबसे ज्यादा विदेशी निवेश (FDI) आया है.

Related posts

ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद बदले सुर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के मोदी सरकार हर मोर्चे पर बताया फेल

News Times 7

लोन लेने के लिए सिविल स्कोर कैसे करें ठीक, जानिए उपाय

News Times 7

हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 10 को आज सेल में खरीदने का मौका , शुरुआती कीमत 11,999

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़