News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से डरी हुई है भाजपा- शुभम

आज जैसे ही शराब घोटाले के कनेक्शन को लेकर सीबीआई की टीम ने मनीष सिसोदिया की शाम में गिरफ्तारी की वैसे ही पूरे देश  मे आम आदमी पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं का हाई वोल्टेज ड्रामा शुरु हो गया है ,जगह – जगह आंदोलन शुरू है !

वही पिछले 8 घंटे से मनीष सिसोदिया से पूछताछ के बाद आखिरकार सीबीआई की टीम ने उन्हें अरेस्ट कर लिया ,खबरों की माने तो सांसद संजय सिंह और मंत्री गोपाल राय कि भी गिरफ्तारी की गई है, मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर बरसते हुए अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा है ! उन्होंने सीधे-सीधे इस मामले को बच्चों की शिक्षा से जोड़ दिया है! अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया एक इमानदार आदमी है उन्होंने देश में शिक्षा को आगे बढ़ाया है, एक ऐसे क्रांतिकारी को गलत इल्जाम में फसाना गलत है! सिसोदिया की गिरफ्तारी पर बरसते हुए आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता शुभम उपाध्याय ने कहा कि भाजपा के अंदर केजरीवाल और सिसोदिया का खौफ है!

शुभम ने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी के बढ़ते परिवार से डरी हुई है कि उसे सिर्फ आम आदमी पार्टी ही देश में चुनौती दे सकती है, एक ईमानदार और क्रांतिकारी साथी को गिरफ्तार करना यह दिखाता है कि भाजपा पीठ पीछे कायरों की तरह खेल खेल रही है! बच्चों के शिक्षा के दुश्मन बन गई है भाजपा

75 सालों के इतिहास में  मनीष सिसोदिया ही एक ऐसा शिक्षा मंत्री रहे हैं जिनका सपना देश के हर एक एक बच्चे को अच्छी शिक्षा देना और देश को विश्वगुरु बनाना है ! सीबीआई की गिरफ्तारी से हम डरने वाले नहीं हैं और ना ही हम देश में शिक्षा कमजोर होने देंगे ,हम भगत सिंह के औलाद हैं ,जिनके रगों में ईमानदारी के खून बहते हैं, हम गद्दार सावरकर की औलाद नहीं जो देश के साथ धोखा करते हैं ,सीबीआई मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर कुछ नहीं कर पाएगी ,क्योंकि मनीष सिसोदिया एक ईमानदार आदमी है, मैं भाजपा को चुनौती देते हुए कहना चाहूंगा कि अगर दम है तो सामने से लड़े सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल करना बंद करें !

Related posts

ATM कार्ड के बिना अब सभी बैंक ATM में पैसा डाल और निकाल सकते है जानिये कैसे

News Times 7

आबकारी घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ प्रवर्तन न‍िदेशालय (ईडी) की चार्जशीट में बड़ा खुलासा

News Times 7

Bihar- बाढ़ के कारण रेल यातायात ठप, कई ट्रेनों का रूट बदला तो कई ट्रेनो को किया गया रद्द

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़