News Times 7
खेलटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

सचिन तेंदुलकर की बराबरी करने के करीब पहुंचे अश्विन …कब सजेगा नंबर-1 का ताज?

नई दिल्‍ली: मीरपुर में मुश्किल में फंसी भारतीय टीम के लिए चौथे दिन रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) संकटमोचक बने. महज 74 रन पर ही सात विकेट गंवा चुकी भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में शिकस्‍त साफ नजर आ रही थी. बांग्‍लादेश की टीम पहली बार भारत से टेस्‍ट जीतने की दहलीज पर थी. यहां से अश्विन ने अय्यर के साथ मिलकर 71 रनों की साझेदारी बनाई और टीम इंडिया को मुकाबले में तीन विकेट से जीत दिलाई. इसके साथ ही उन्‍हें मैन ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया.

सचिन की राह पर अश्विन

सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्‍ट करियर के दौरान कुल 19 बार मिलाकर मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज पर कब्‍जा किया था. ऐसे करने के लिए उन्‍हें 200 मैचों में 329 बार बैटिंग के लिए उतरना पड़ा. वहीं, अश्विन का करियर अभी महज 88 टेस्‍ट मैचों का ही है. सचिन के मुकाबले अभी उन्‍होंने आधे टेस्‍ट मैच भी नहीं खेले हैं. फिर भी वो प्‍लेयर ऑफ द मैच और सीरीज मिलाकर कुल 17 बार हीरो साबित हुए हैं

 

Related posts

लिंक नहीं रहने के कारण भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक केन्द्र पर बंद रहा काम ,ग्राहक हलकान

News Times 7

SBI, PNB, ICICI,FINO सहित बड़े ब्रांडों को क़ानूनी नोटिस देने के फिर बड़ी चेतावनी दी बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने

News Times 7

मौसम का बदला मिजाज तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के अनुमान ,जानिए के किन राज्यों में होगा असर

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़