News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

विवादों मे कांग्रेस -केवल ‘लटके- झटके’ के लिए अमेठी आती हैं स्मृति ईरानी

नई दिल्‍ली. उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) पर कांग्रेस नेता अजय राय की टिप्‍पणी से विवाद बढ़ गया है. उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष अजय राय ने अमेठी में स्‍मृति ईरानी के योगदान को दरकिनार करने की कोशिश की थी और कहा था कि ‘वह केवल ‘लटके- झटके’ के लिए अमेठी आती हैं और फिर गायब हो जाती हैं.’ इस पर भाजपा ने भी करारा जवाब देते हुए इसे ‘प्रथम परिवार द्वारा प्रायोजित प्रयोग’ बताया है.

कांग्रेस नेता अजय राय ने सोनभद्र में कहा था कि अमेठी सीट गांधी परिवार की है और यहां से राहुल गांधी कई बार चुने गए हैं. वे 2024 चुनाव में  (Lok Sabha Election) कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी के लड़ने के संबंध में बोल रहे थे. अजय राय ने कहा कि यह अमेठी सीट पर पहले संजय गांधी और फिर राजीव गांधी चुने गए थे. गांधियों ने लोगों की सेवा की है और निवासियों के लिए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास किया है. लेकिन अब तमाम फैक्ट्रियां बंद होने की कगार पर हैं. स्मृति ईरानी केवल निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करती हैं और ‘लटके-झटके देकर चली जाती है’. बेशक अमेठी गांधी परिवार की सीट है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लोगों की यह मांग है कि राहुल गांधी 2024 के चुनाव में अमेठी से चुनाव लड़ें और सीट वापस हासिल करें. हम उससे पूछेंगे.”

अजय राय के बयान पर भाजपा ने दिया करारा जवाब
अजय राय की यह टिप्‍पणी भारतीय जनता पार्टी को ठीक नहीं लगी और प्रवक्‍ता शहजाद पूनावाला ने ट्विटर पर इसकी आलोचना की है. उन्‍होंने लिखा कि ‘राहुल गांधी के वफादार अजय राय ने स्मृति ईरानी जी पर ‘लटके झटके’ टिप्पणी की है, इससे स्‍तब्‍ध हूं. यह संयोग नहीं है- यह राजनीतिक बदला लेने के लिए प्रथम परिवार द्वारा प्रायोजित प्रयोग है क्योंकि स्मृति जी ने राजवंश को हराया. पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति का अपमान भी कांग्रेस ने किया

Related posts

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से की रैली कराने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की मांग

News Times 7

5 लाख भारतीय को मिलेगा अमरिकी नागरिकता वाइडेन का ऐलान

News Times 7

25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में आएंगे 18 हजार करोड़ रुपए…

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़