News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

राजस्थान में अशोक गहलोत ने किया बड़ा ऐलान ,गरीबों को 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

अलवर. राजस्थान में कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने और विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot ) ने बड़ी घोषणा की है. सीएम अशोक गहलोत ने आगामी 1 अप्रेल से गरीब परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर (Gas cylinder) देने की घोषणा की है. गहलोत ने यह घोषणा सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के तहत अलवर जिले के मालाखेड़ा में आयोजित जनसभा में की. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा चुनावी दांव खेलते हुए जिस मंच से यह घोषणा की उस पर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे

गहलोत की इस घोषणा को राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उनका बड़ा दांव माना जा रहा है. राजस्थान में अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट विवाद के बीच इस घोषणा के कई मायने लगाए जा रहे हैं. गहलोत ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब राजस्थान सरकार कई मोर्चों पर विपक्ष के निशाने पर है. गहलोत ने इस दौरान केन्द्र सरकार पर भी जमकर निशाने साधे. गहलोत की इस घोषणा पर प्रदेश में अब सियासत और गरमाएगी

गहलोत बोले बाकी घोषणाएं अगले महीने बजट में करेंगे
गहलोत ने कहा मैं इस मौके पर यह घोषणा करूंगा कि ऐसे लोग जो गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) हैं. गरीब हैं और उज्जवला योजना से जुड़े हैं उस श्रेणी का हम अध्ययन करवाएंगे. उसके बाद अगले वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से 1040 रुपये वाला सिलेंडर 500 रुपये में देंगे. ये प्रति परिवार साल में 12 दिए जाएंगे. गहलोत ने कहा कि महंगाई के वक्त में राहुल गांधी ने हमें कहा है कि आप क्या कमी कर सकते हैं. हमें लोगों से कई सुझाव मिले हैं. उनका अध्ययन कर रहे हैं. गहलोत ने कहा कि वे अगले महीने बजट पेश करेंगे. इसलिए इस मौके पर वे एक ही बात कहना चाहते हैं कि बाकी घोषणाएं वे बजट में करेंगे

Related posts

मध्यप्रदेश के एग्जिट पोल मे शिवराज सरकार को बढत, बचेगी महाराज की प्रतिष्ठा

News Times 7

500 करोड़ रुपए खर्च कर के नितीश सरकार कराएगी जाति आधारित जनगणना,सरकार जानेगी आपकी हैसियत भी

News Times 7

बंगाल मे मचेगा घमासान पीएम करेंगे बंगाल को संबोधित

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़