News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

हरियाणा मे 2 कमरों के घर में रहने वाली बुजर्ग महिला को बिजली विभाग ने भेजा 21 लाख का बिल, तो ढोल और मिठाई लेकर पहुंचीं दफ्तर

पानीपत. हरियाणा में साठ गज के  मकान में रहने वाली एक बुजुर्ग को बिजली विभाग ने 22 लाख रुपये के करीब बिजली भेजा. विरोध में बुजुर्ग महिला ने निगम के दफ्तर के बाहर ढोल बजवाए और मिठाई बांटी. दरअसल, पानीपत में सबडिवीजन बिजली निगम कार्यालय में बिजली बिल ज्यादा आने पर अलग तरह से खुशी मनाई गई. संत नगर की रहने वाली 65 वर्षीय महिला सुमन का 60 गज के घर का बिजली बिल 21 लाख 89 हजार रुपये आया है, जिसके बाद उन्होंने बिजली निगम में ढोल बजवाया और अधिकारियों के लिए मिठाई लेकर पहुंच गई.

बुजुर्ग महिला सुमन का कहना है कि उसके पास बिल भरने के लिए पैसे नहीं है और वह अब अपना घर बेचने जा रही हैं, जिसकी खुशी में उन्होंने निगम में ढोल बजवाए हैं. सुमन अपने 60 गज के घर में अकेले रहती है और मित्तल फैक्टरी में मजदूरी का काम करती है.

पहले भी आया था 12 लाख रुपये बिल

बता दें कि साल 2019 में संत नगर की रहने वाली सुमन का बिजली बिल अचानक 12 लाख रुपये आया था, जबकि पिछले महीने उन्होंने सारा बिल भर दिया था. सुमन ने बताया कि 12 लाख रुपये उसके पास नहीं है, जिसके कारण वे बिल नहीं भर पाईं और लगातार इस बिल पर ब्याज लगता जा रहा है. बिजली बिल में देखा गया तो उसमें 99 हजार रीडिंग आई हुई थी, जबकि 2 किलोवाट मीटर में इतनी रीडिंग साल भर में भी नहीं आ सकती है. महिला का कहना है कि उसके पास आखिरी उपाय केवल घर बेचना है, वह भी शायद इतने रुपये में नहीं बिकेगा कि वह बिल भर लें

Related posts

भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने लगाए कांग्रेस पर गंभीर आरोप कहा कि…

News Times 7

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) नेता जयंत चौधरी बहुत जल्‍द अपने एनडीए में शामिल होने की घोषणा कर सकते हैं

News Times 7

किसान आंदोलन के चलते हरियाणा में अगले 2 दिन इन 7 जिलों में बंद रहेगा इंटरनेट, आदेश जारी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़