News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

FB पर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे करते थे हथियारों का ऑनलाइन धंधा

एस. सिंह/चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई के नाम से बीते जून माह से फेसबुक पर खोले गए अकाउंट पर पिछले कई दिनों से हथियारों की बिक्री के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं. इन विज्ञापनों में खतरनाक हथियारों के वीडियो और फोटो पोस्ट किए गए हैं. साथ ही मोबाइल और वाट्सऐप नंबर भी शेयर किए गए हैं और लिखा है कि देसी कट्टा या विदेशी पिस्टल किसी भी हथियारों के लिए संपर्क करें. यह एक पब्लिक ग्रुप है और सभी के लिए फेसबुक पर विजिबल है. करीब 19 सप्ताह पहले खोले गए इस ग्रुप में 7 हजार से ऊपर मेंबर हैं. ग्रुप में कई लोगों के नाम से हथियारों के को बेचने की पेशकश की गई है

एक पोस्ट पर लिखा है, ‘राम राम मेरे सभी भाइयों, मैं आपका राजू राज. जैसा कि आपको पता है, हमारी गैंग हथियार सप्लाई करती, जिस भाई को हथियार लेना है कॉल करें. माय वाट्सऐप नंबर 6266648320 ओके. हमारे पास सारे हथियार उपलब्ध हैं.’  एक और पोस्ट में लिखा है, ‘हमारे पास सभी तरह का माल मिलता है, जैसे कट्टा, पिस्टल, राइफल. वाट्सऐप नंबर 9144357727.’ एक अन्य पोस्ट में भी हथियारों के साथ एक युवक ने अपना फोटो डाला है और लिखा है, ‘नमस्कार!! जिस भाई को देसी कट्टा, पिस्टल या कोई सामान चाहिए मुझसे बात करे. 6 महीने की वारंटी है. सम्पर्क करें 8260813465 या मैसेज करें. 2000 रुपए डिलीवरी चार्ज, फोन पे या गूगल पे जमा करना होगा. हम अपने डिलीवरी बॉय से होम डिलीवरी कराएंगे

Related posts

भाजपा नेता विजयवर्गीय का दावा-कोरोना वायरस की दूसरी लहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को खत्म करने की साजिश

News Times 7

दिल्ली में हुए बिहारियों पर अत्याचार के विरोध में आप नेता शुभम् उपाध्याय ने गर्दनीबाग पटना चलने का किया आह्वान, लगेगा बड़े नेताओं का जमावड़ा

News Times 7

उत्तर कोरिया में 20 दिन में 20 लाख लोगों को आया बुखार,भारत में 24 घंटों में कोरोना के 2,323 नए मामले ने बधाई चिंता

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़