News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

Flipcart पर galaxy z flip 3 पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट

नई दिल्ली. सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 फोल्डेबल डिवाइस को भले ही एक साल पहले लॉन्च किया गया था, लेकिन यह अभी भी कंपनी के लोकप्रिय फोन में से एक है. फ्लिपकार्ट इस फोन पर शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रही है. फ्लिपकार्ट आपको 60,000 रुपये से कम की कीमत पर फोन खरीदने का मौका दे रही है. सैमसंग का गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 फोन को स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस है. कंपनी ने इसे एक लाख रुपये की कीम त पर लॉन्च किया था.

फोन में 6.7 इंच की फोल्डेबल डायनेमिक AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है. इसमें Android 11ओएस मिलता है. एडिशनल फीचर्स में 3300mAh की बैटरी शामिल है जो 15W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.

 डुअल-कैमरा सेटअप
फोन को वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IPX8-रेट मिला है. कैमरे की बात करें तो, इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा है, साथ ही पीछे की तरफ 12MP का डुअल-कैमरा सेटअप दिया गया है. इसके अलावा फोन में वायरलेस नेटवर्किंग के लिए ब्लूटूथ 5.1 मिलता है.

सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 पर छूट
सैमसंग का गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 इस हफ्ते फ्लिपकार्ट पर स्पेशल फेस्टिव ऑफर के तहत देश में 59,999 रुपये में उपलब्ध है. आम तौर पर आप इस डिवाइस को लगभग 80,000 रुपये में बिकते हुए पाएंगे. अगर आप बैंक कार्ड के माध्यम से फोन को खरीदते हैं तो आपको अतिरिक्त ऑफर मिलेंगे, जिससे गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 की प्रभावी कीमत और कम हो सकती है

अगर लंबे समय से फोल्डेबल डिवाइस को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह डील आपके लिए फायदे का सौदा हो सकती है. वहीं फोन में मिलने वाले फीचर्स इस डील को और भी दिलचस्प बनाते हैं.

 

Related posts

आयुष्मान भारत योजना में रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस का हुआ आसान, जानिये कैसे करे आवेदन ?

News Times 7

बीजेपी का नया अध्यक्ष 21 मार्च से पहले चुना जाएगा, जी किशन रेड्डी और दग्गुबाती पुरंदेश्वरी के नाम चर्चा में

News Times 7

देश में बजट से पहले सर्वदलीय बैठक का न्योता ,30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक की प्रधानमंत्री करेंगे अध्यक्षता

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़