News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

मथुरा से सात माह का चोरी हुआ बच्चा फिरोजाबाद में भाजपा की महिला पार्षद के घर से बरामद

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 से चोरी हुआ सात माह का बच्चा फिरोजाबाद में भाजपा की महिला पार्षद के घर में मिला है। मथुरा जीआरपी ने एसओजी की मदद से फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित बुरे वाली गली में महिला पार्षद विनीता अग्रवाल के घर से रविवार सात 12 बजे बच्चे को बरामद कर लिया। पुलिस मासूम बच्चे और पार्षद के परिजनों को अपने साथ ले गई।प्लेटफॉर्म पर सो रहे यात्री

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांव परखम निवासी राधा पत्नी करन सिंह अपनी मां सविता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 23 अगस्त की रात प्लेटफार्म नंबर 9 पर सो रही थी।Child stolen from Mathura junction found from councillor house in Firozabad  - फिरोजाबाद में पार्षद के घर से मिला मथुरा जंक्शन से चोरी हुआ बच्चा राधा का सात माह का बच्चा उसके पास सोया हुआ था। 24 अगस्त की सुबह करीब 6:00 बजे राधा जागी तो उसके पास से बच्चा गायब था। राधा ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी। Mathura Railway Station Stolen Child Found From Bjp Parshad Home In  Firozabad - Firozabad की BJP पार्षद के घर मिला मथुरा रेलवे स्टेशन से चोरी  हुआ बच्चा, एसओजी की रेड से मचीजंक्शन से बच्चा चोरी होने की घटना से खलबली मच गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक व्यक्ति महिला के पास सो रहे बच्चे को उठाकर ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने बच्चा चोरी होने का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

Related posts

आने वाले छठ पूजा को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला DDMA की बैठक आज

News Times 7

थोड़ी देर में शुरू होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, पार्टी दफ्तर के बाहर जुटे कार्यकर्ता

News Times 7

भारत में Paytm यूपीआई लेनदेन के मामले में लोगों की पहली पसंद

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़