News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और अरविन्द केजरीवाल के बीच छ‍िड़ा शिक्षा पर ट्वीटर वार

देश में अब श‍िक्षा को लेकर बहस छ‍िड़ने लगी है. स्‍कूली श‍िक्षा और स‍िस्‍टम को बेहतर बनाने के ल‍िए अब सरकारों में एक तरह से होड़ मच गई है. इस व्‍यवस्‍था में कौन आगे और कौन पीछे, इसको लेकर एक तरह से प्रत‍ियोग‍िता शुरू हो गई है. इतना ही नहीं इस बहस का बड़ा मंच अब सोशल मीड‍िया बन गया है. इस प्‍लेटफार्म पर एक राज्‍य के सीएम दूसरे राज्‍यों को अपने यहां की श‍िक्षा व्‍यवस्‍था से न केवल अवगत करा रहे हैं, बल्‍क‍ि उनको अपने यहां बुलाकर या फ‍िर आने का न्‍योता भी दे रहे हैं. ताजा मामला द‍िल्‍ली के सीएम अरव‍िंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) और असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma) के बीच छ‍िड़ा ट्वीटर वार है. केजरीवाल सरकार, द‍िल्‍ली सरकार, मनीष सिसोदिया, अरव‍िंद केजरीवाल, सरकारी स्‍कूल, असम सरकार, हिमंता बिस्वा शर्मा, श‍िक्षा मामले पर दो सीएम के बीच ट्वीटर बहस Kejriwal Government, Delhi Government, corona pandemic, Manish Sisodia, Government Hospital, PWD, Arvind Kejriwal, Health news

दरअसल, गत 24 अगस्‍त को एक मीड‍िया र‍िपोर्ट को सोशल मीड‍िया पर शेयर क‍िया गया. इस र‍िपोर्ट में असम राज्य सरकार की ओर से 34 स्कूलों को बंद करने का नोटिस जारी करने की बात कही गई थी. इसमें गुवाहाटी के सार्वजनिक क्षेत्र के उन 16 स्कूलों का भी ज‍िक्र क‍िया गया ज‍िनको पहले ही बंद कर द‍िया है. इन 34 नए स्‍कूलों को बंद करने की बड़ी वजह एक भी छात्र का 2022 हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा में पास नहीं होना बताया गया.इस खबर को र‍िट्वीट करते हुए द‍िल्‍ली के सीएम अरव‍िंद केजरीवाल ने 24 अगस्‍त को कहा था- ‘स्कूल बंद करना समाधान नहीं है. हमें तो अभी पूरे देश में ढेरों नए स्कूल खोलने की जरूरत है. स्कूल बंद करने की बजाय स्कूल को सुधार कर पढ़ाई ठीक कीजिए.’

 केजरीवाल सरकार, द‍िल्‍ली सरकार, मनीष सिसोदिया, अरव‍िंद केजरीवाल, सरकारी स्‍कूल, असम सरकार, हिमंता बिस्वा शर्मा, श‍िक्षा मामले पर दो सीएम के बीच ट्वीटर बहस Kejriwal Government, Delhi Government, corona pandemic, Manish Sisodia, Government Hospital, PWD, Arvind Kejriwal, Health news

इस पर पलटवार करते हुए असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा ने 25 अगस्‍त को सीएम केजरीवाल के ट्वीट को र‍ि‍ट्वीट कर ल‍िखा- ‘प्रिय @अरविंद केजरीवाल जी – हमेशा की तरह आपने बिना किसी गृहकार्य के कुछ टिप्पणी की! शिक्षा मंत्री के रूप में मेरे दिनों से, अब तक, कृपया ध्यान दें, असम सरकार ने 8610 नए स्कूलों की स्थापना/अधिग्रहण किया है; नीचे ब्रेकअप है. दिल्ली सरकार ने पिछले 7 वर्षों में कितने नए स्कूल शुरू किए हैं?’

एजुकेशन को लेकर केजरीवाल और हिमंत बिस्वा सरमा में ट्विटर वॉर, अरविंद बोले-  आप तो बुरा मान गए - Twitter war between Arvind Kejriwal Himanta Biswa Sarma  regarding education ntc - AajTakयह मामला दूसरे द‍िन भी नहीं थमा और आज तीसरे द‍िन 26 अगस्‍त को द‍िल्‍ली के सीएम ने असम के सीएम के ट्वीट को र‍िट्वीट करते हुए ल‍िखा- ‘अरे, लगता है आप बुरा मान गए. मेरा मकसद आपकी कमियां निकालने का नहीं था. हम सब एक देश हैं. हमें एक दूसरे से सीखना है; तभी तो भारत नंबर वन देश बनेगा. मैं आता हूं ना असम. बताइए कब आऊं? आप शिक्षा के क्षेत्र में अपने अच्छे काम दिखाना. आप दिल्ली आइये, मैं आपको दिल्ली के काम दिखाता हूं.’

Related posts

केरल में कोरोना बढ़ने पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ठहराया तुष्टीकरण की राजनीति को जिम्मेदार

News Times 7

50 यात्रियों को लेकर जा रही मेट्रो बस के ड्राइवर को आया हॉर्ट अटैक ,मौके पर हुई मौत,अनियंत्रित हुई बस ने छह यात्रियों को रौंदा

News Times 7

अफगान में बनेगी तालिबानी सरकार ,मुल्ला बरादर को मिलेगी कमान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़