News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़मनोरंजन

‘आखिर क्यों फिल्म रक्षा बंधन’ के प्रमोशन के पर फूट-फूटकर रोने लगे अक्षय कुमार?

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रक्षा बंधन’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अक्षय फिल्म की पूरी टीम के साथ प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं और इसी सिलसिले में वह रियेलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर 2’ के रक्षा बंधन स्पेशल एपिसोड में पहुंचे थे। लेकिन शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि खिलाड़ी कुमार अपने आंसू नहीं रोक पाए और फूट-फूटकर रोने लगे।

दरअसल, अक्षय कुमार ‘सुपरस्टार सिंगर 2’ में ‘रक्षा बंधन’ को प्रमोट करने के लिए पहुंचेंगे। इस एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें अक्षय अपनी ऑनस्क्रीन बहनों के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक बच्चा ‘फूलों का तारों का सबका कहना है’ गाना डेडिकेट करता है और अक्षय कुमार के लिए उनकी बहन अल्का का मैसेज प्ले होने लगता है। इस प्यारे से मैसेज को सुनने के बाद अक्षय भावुक हो जाते हैं और अपने आंसू रोक नहीं पाते। Akshay Kumar got trolled badly after sharing the poster of Raksha Bandhan  movie
प्रोमो में दिखाई दे रहा है कि स्क्रीन पर अक्षय कुमार की बहन अल्का के साथ उनके फोटो प्ले हो रहे हैं। इसके साथ ही अल्का कहती हैं कि कल बात करते हुए आया कि 11 अगस्त को राखी है। मेरे हर सुख दुख में मेरे साथ खड़ा रहा। दोस्त, भाई, बाप…सारे रोल निभाए तूने राजा। हर चीज के लिए शुक्रिया राजू। Video: बहन ने भेजा ऐसा मैसेज कि सुनते ही फूट-फूटकर रोने लगे अक्षय कुमार |  NewsTrack Hindi 1अपनी बहन का मैसेज सुन अक्षय कुमार रोने लगते हैं और फिर सभी को अपने पुराने दिनों के बारे में बताते हैं। अक्षय कहते हैं, ‘हम सब एक छोटे से घर में रहते थे। उस एक देवी के आने के बाद हमारी जिंदगी बदल गई। जो एक बहन का रिश्ता है, उससे बड़ा कोई नहीं होता।’बता दें कि अक्षय कुमार की ‘रक्षा बंधन’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में है। वहीं, फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे भाई की है, जो अपनी शादी से पहले अपनी बहनों की शादी कराना चाहता है।

Related posts

डॉल्फिन को देखते ही टूट पड़े लोग, पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस…

News Times 7

इस दिन मनाया जाएगा गुरु गोविंद सिंह का जन्मदिन,357वें प्रकाश पर्व के लिए सजकर तैयार हुआ गुरुद्वारा श्री हरमंदिर साहिब

News Times 7

Twitter ने पहले इस वजह से अमित शाह की हटाई प्रोफाइल फोटो, बाद में फिर से लगाई…

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़