News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़मनोरंजन

सपना चौधरी के नए गाने ‘कामिनी’ का खुमार ने चढ़ाया इंटरनेट का पारा :VIDEO

सपना चौधरी एक बार फिर अपने नए गाने के साथ सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं. उनका एक नया गाना ‘कामिनी’ आज ही रिलीज हुआ है, जिसके बाद से सपना का नाम इंटरनेट पर छाया हुआ है. सपना के चाहने वालों को गाना ‘कामिनी’ काफी पसंद आ रहा है. इस गाने के वीडियो ने तो रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धमाल मचाने शुरू कर दिया है.Sapna Chaudhary New Song Kaamini Will Release On 25th July, Watch Teaser  Video | Sapna Chaudhary New Song: इस दिन आएगा सपना चौधरी का नया गाना, टीजर  में देखिए उनका होश उड़ाने

महज चंद घंटों के अंदर सपना के इस नए गाने के वीडियो को यूट्यूब पर 26 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. साथ ही वीडियो के कमेंट बॉक्स पर यूजर्स लगातार कमेंट कर सपना चौधरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. गाने के साथ-साथ सपना चौधरी के ठुमके पर भी फैंस फिदा हो गए हैं. इस गाने को मीनाक्षी पांचाल ने अपनी आवाज दी है. तो आइए पहले आप देख लीजिए सपना के इस नए गाने का वीडियो-

 

अब बात गाने की करें तो यह एक पति-पत्नी के बीच के संवाद को दर्शाता है. गाने के सेट को एक गांव के घर जैसा बनाया गया है, जहां सपना एक पत्नी के रूप में घड़े से पानी लाने घर से दूर पनघट पर जाती है और इस वजह से वह अपने पति से झगड़ा भी करती है. इस पूरे वाकया को गाने के रूप में बहुत ही शानदार तरीके से परोसा गया है. गाने का अंत प्यार से ही होता है, Sapna Choudhary Dance Video: सपना चौधरी का गाना 'कामिनी' रिलीज से पहले ही  हुआ हिट! वायरल हुआ वीडियोजब पति को अपने पत्नी पर तरस आता है तो वह खुद घड़ा उठाकर पानी लाने चल पड़ता है और तभी सपना उसे रोक लेती है और फिर दोनों साथ में पानी लाने चल पड़ते हैं.पति और पत्नी के बीच प्यार को दर्शाते इस गाने में सपना चौधरीका अलग-अलग अंदाज लोगों को उनके लुक्स पर फिदा होने पर मजबूर कर रहा है. इस गाने में सपना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और उनके डांस के दीवाने तो पहले से ही लोग हैं. वैसे इस गाने को लेकर चर्चा काफी दिनों से हो रही थी, जिसका वीडियो अब यूट्यूब पर देखा जा सकता है.

Related posts

अब 7000 KM से भी ज्यादा दूर तक भेद सकेगी निशाना,अग्नि मिसाइल होगी पहले से और घातक

News Times 7

पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने कहा धोखे पर आधारित है बजट 2021

News Times 7

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे का विपक्ष पर वार, बरसते हुए दे दी सलाह बोली -ओवैसी को भेजो अफगानिस्तान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़