News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

रामराज में हुआ चीरहरण ,नोएडा में फैक्ट्री से काम करके लौट रही एक युवती के साथ दो युवकों ने किया गैंगरेप

नोएडा. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में फैक्ट्री से काम करके लौट रही एक युवती को दो युवक कथित रूप से जबरन पार्क में ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया. नोएडा पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने युवती से मारपीट की और उसका मोबाइल फोन तथा नकदी लूट लिए. युवती ने रविवार रात को घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है और सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती भी पोस्ट की है.Workers stole clothes worth lakhs from factory in Noida 2 arrested NODBK - नोएडा में कर्मचारियों ने फैक्ट्री से चुराए लाखों के कपड़े, 2 गिरफ्तार – News18 हिंदी

अपर पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) अंकिता शर्मा ने बताया कि एक युवती ने फेज-2 थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह नोएडा विशेष आर्थिक क्षेत्र (एनएसईजेड) स्थित एक कंपनी में काम करती है.

उसने बताया कि शनिवार की रात वह फैक्ट्री से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में एक पार्क के पास अंधेरे में दो अज्ञात युवक उसे जबरन पकड़कर पार्क में ले गए. उससे मारपीट की और बारी-बारी से बलात्कार किया.

नोएडा में हैवानियत: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करने के बजाय उसकी भतीजी से रेप । Noida Instead of helping the person injured in the road accident, his niece was

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पास रखे 500 रुपये नकद तथा मोबाइल फोन भी छीन लिया. सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि एनएसईजेड के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Related posts

नए कोरोनावायरस की वजह से ब्रिटेन से फ्लाइट आने पर 7 जनवरी तक रोक…

News Times 7

बड़ी टूट से बची कांग्रेस ,मुकुल वासनिक की मीटिंग में पहुंचे 11 में से 10 विधायक

News Times 7

तेजस्वी को कुशवाहा की चेतावनी -तेजस्वी का वही हाल होगा जो चिराग का हुआ

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़